मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात-जीआईसी मंच खेल मैदान विस्तार को 54.88 लाख रूपये की मंजूरी

हमारे संवाददाता
चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में खेल अवस्थापनाओं के सुदृढ़ीकरण तथा युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जनपद चम्पावत के राजकीय इंटर कॉलेज, मंच में खेल मैदान के विस्तारीकरण कार्य हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 54.88 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
इसके सापेक्ष प्रथम किस्त के रूप में 32.90 लाख रुपये की धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है। इस कार्य का क्रियान्वयन भारतीय को—ऑपरेटिव ग्रामीण विकास एवं निर्माण लिमिटेड द्वारा की जाएगी। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु समय—समय पर स्वयं तथा तकनीकी टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि खेल मैदान के विस्तारीकरण से सीमांत क्षेत्र के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *