Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयविजय थलापति बने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री, 9वें सीएम के रूप में...

विजय थलापति बने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री, 9वें सीएम के रूप में ली शपथ

 dipr

Vijay Oath Ceremony : तमिलनाडु के CM बने विजय थलापति

विजय को राज्यपाल ने 13 मई तक विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने को कहा था। बीते कुछ दिनों से राजनीतिक अनिश्चितता बनी हुई थी। ऐसा इसलिए क्योंकि विजय के पास सरकार पेश करने के लिए बहुमत का आंकड़ा नहीं बन पा रहा था। हालांकि बीते दिन इस पर पूर्णविराम लग गया। बीते दिन कांग्रेस के अलावा वीसीके और आईयूएमएल का भी समर्थन मिल गया। जिससे टीवीके की कुछ संख्या 120 पहुंच गई।

विजय के अलावा टीवीके नेता एन. आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. के.जी. अरुणराज, के.ए. सेंगोत्तैयान, पी. वेंकटरमणन, आर. निर्मलकुमार, राजमोहन, एस कीर्तना और डॉ. टी.के. प्रभु ने भी राज्य के मंत्री के तौर पर शपथ ली।

‘उन्हें हर रोज एक हिट फिल्म देनी होगी’- BJP

बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, “मैं तमिलनाडु की जनता और विजय को तमिलनाडु के सीएम के तौर पर शपथ लेने पर दिल से बधाई देना चाहता हूं। उनके सामने एक बहुत बड़ी और मुश्किल जिम्मेदारी है और इसलिए यह जरूरी है कि फिल्मों की दुनिया के उलट, यहां उन्हें हर रोजं एक ‘हिट’ देनी होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments