Headlines

आबकारी टीम ने कमरे से की 16 पेटी शराब बरामद

हमारे संवाददाता
देहरादून। अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्यवाही करते हुए आबकारी टीम ने एक कमरे से 16 पेटी अंग्रेजी व देशी शराब बरामद की है। मामले में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है जबकि उसका दूसरा साथी फरार होने में कामयाब रहा जिसकी तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में आबकारी टीम ने आज परशुराम चौक पुरानी चुंगी में स्थित एक कमरे से 11 पेटी देसी, 5 पेटी अंग्रेजी शराब कुल 16 पेटी शराब बरामद की गई। टीम ने मौके से आरोपी अजय जाटव उर्फ अजय लाला पुत्र रतन लाल निवासी आईडीपीएल नंदू फार्म ऋषिकेश को गिरफ्तार किया गया, हालांकि एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया जिसकी पहचान की जा रही है। आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने बताया कि आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने बताया कि कल भी आबकारी टीम ऋषिकेश द्वारा श्यामपुर स्थित ग्रीन चिल्ली रेस्टोरेंट में छापा मारकर लगभग 7 पेटी अंग्रेजी शराब एवं बीयर बरामद की गई थी। टीम में उप आबकारी निरीक्षक पान सिंह राणा, हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, दीपा,आशीष चौहान, दामिनी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *