गंगोत्री—यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हुआ चारधाम यात्रा का आगाज

हमारे संवाददाता
उत्तरकाशी/चमोली। उत्तराखण्ड के सुप्रसिद्ध धाम श्री यमुनोत्री व गंगोत्री के कपाट आज 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के शुभमुहूर्त पर खुल गए हैं। देवभूमि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा—2026 का भव्य शुभारंभ हो गया है, कपाटोद्घाटन के अवसर पर हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं द्वारा मां गंगा एवं यमुना जा के दर्शन किये गये हैं।
मां गंगा की उत्सव डोली जलसा के साथ अपने शीतकालीन प्रवास मुखवा गांव से प्रस्थान तथा रात्रि विश्राम भ्ौरोघाटी में करने के उपरांत आज प्रातः गंगोत्री पहुंची। अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त अपराह्न 12 बजकर 15 मिनट पर पूजा अर्चना व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं।
वहीं मां यमुना जी की डोली आज प्रातः अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली(खुशीमठ) से शनिदेव महाराज की अगुवाई में कालिन्दी पर्वत की तलहटी में स्थित यमुनोत्री धाम पहुंची। श्री यमुनोत्री धाम पर वैदिक मंत्रोच्चार व विधि विधान के साथ तीर्थ पुरोहितों के द्वारा अक्षय तृतीया के अभिजीत मुहूर्त अपराह्न 12 बजकर 35 मिनट पर धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। इस शुभ अवसर पर गंगोत्री धाम पर मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी, विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान, जिलाधिकारी उत्तरकाशी प्रशान्त कुमार, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी सुश्री मुक्ता मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार, एस0डी0एम0 भटवाडी सुश्री शालिनी नेगी, पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार, पुलिस उपाधीक्षक श्री रविकांत सेमवाल, प्रभारी निराक्षक हर्षिल श्री प्रदीप तोमर, प्रभारी निरीक्षक मनेरी श्री दीपक नौटियाल, चौकी प्रभारी गंगोत्री श्री प्रमोद उनियाल सहित अन्य अधिकारी कर्म0गण, गणमान्य लोग, मन्दिर समिति गंगोत्री के पदाधिकारी, तीर्थ पुरोहित एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजुद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *