आबकारी विभाग को मिली बड़ी सफलता— 45 पेटी शराब सहित दो दबोचे

हमारे संवाददाता
हरिद्वार। उत्तराखण्ड में शराब तस्करोंं पर लगाम लगाने हेतू निकली आबकारी विभाग की टीम को भारी सफलता हाथ लगी है। आबकारी विभाग की टीम ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 45 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद की है।
जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई प्रातः लगभग 3ः15 बजे की गई। टीम को पहले से सूचना थी कि बाहरी राज्य की शराब को अवैध रूप से उत्तराखंड में खपाने की कोशिश की जा रही है। इसी आधार पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसके दौरान एक कार कोे रोककर तलाशी ली गई तो उसमें बड़ी मात्रा में शराब बरामद की गई। मामले में दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि शराब को हरियाणा से लाकर उत्तराखंड मेें बेचे जाने की उनकी तैयारी थी। इस कार्रवाई में आबकारी विभाग की टीम के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। टीम का नेतृत्व क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक द्वारा किया गया, जबकि अन्य कर्मचारियों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। विभाग ने बताया कि प्रदेश में अवैध शराब की तस्करी को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब न केवल राजस्व का नुकसान करती है, बल्कि जनस्वास्थ्य के लिए भी खतरा बन सकती है। ऐसे में इस तरह की कार्रवाई बेहद जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *