हमारे संवाददाता
देहरादून। राजधानी देहरादून में स्मैक तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से 12.20 ग्राम स्मैक बरामद की गयी है। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने बरेली के उन दो नशा तस्कराें को भी दबोच लिया है जिन्होने गिरफ्तार किये गये आरोपी को स्मैक की सप्लाई दी थी।
मामला सेलाकुई क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार बीते रोज पुलिस ने चैकिंग अभियान के दौरान कुर्बान अहमद पुत्र फुरकान अहमद निवासी शंकरपुर थाना सहसपुर जनपद देहरादून को 12.20 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। जिसने पूछताछ बताया कि वह शंकरपुर सहसपुर का रहने वाला है तथा मजदूरी का कार्य करता है। उसकी मुलाकात मुजम्मिल तथा शादाब निवासी बरेली से हुई, जिसके द्वारा उसे स्मैक बेचकर अधिक मुनाफा कमाने वाली बात बताई गई, जिस पर लालच में आकर वह मादक पदार्थाे की तस्करी के लिप्त हो गया। बरामद स्मैक को भी वह मुजम्मिल तथा शादाब से ही खरीदकर लाया था, जिसे वह स्थानीय नशेड़ियों व शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों को अधिक दामो में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था, इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकाश में आये 2 अन्य आरोपियों को औघोगिक क्षेत्र सेलाकुई से गिरफ्तार किया गया, जिनसे पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ में उनका पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जाना प्रकाश में आया है। जिनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
3 लाख की स्मैक सहित एक दबोचा स्मैक बेचने वाले बरेली के दो नशा तस्कर भी हुए गिरफ्तार
