देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा ने अपने कार्यकाल के आज 4 साल पूरे कर लिए हैं इस अवसर पर राजधानी के परेड ग्रांउड में आयोजित विशेष कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इन चार सालों में प्रदेश में विकास के अभूतपुर्ण काम हुए हैं। मुख्यमंत्री ने आज 601 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का लोकार्पण भी किया।
मुख्यमंत्री धामी फूलों से सजी एक खुली जिप्सी में सवार होकर यहां पहुंचे और यहां बड़ी संख्या में मौजूद छात्रों—महिलाओं तथा लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। जन—जन की सरकार 4 साल बेमिसाल के स्लोगन के साथ अपने 4 साल पूरे होने का यह जश्न पूरे प्रदेश में तीन दिनों तक मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज सभी जिला मुख्यालयों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सरकार द्वारा यहां एक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्व. पूर्व मुख्यमंत्री एन डी तिवारी जिन्होंने अपने 5 साल का कार्यकाल पूरा किया था के बाद 4 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले पहले सीएम है। अगर उनके पूर्व कार्यकाल को भी जोड़ लिया जाए तो वह साढ़े चार साल हो जाता है अगर वह एक साल और मुख्यमंत्री बने रहते हैं तो धामी मुख्यमंत्री की तौर पर सबसे अधिक कार्यकाल तक रहने वाले सीएम बन जाएंगे जिसका जश्न भी भाजपा मना रही है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उनके कार्यकाल में किए गए कामों की लिस्ट इतनी लंबी है कि उनका उल्लेख किया जाना संभव नहीं है। देश में यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य बनाने से लेकर रिकॉर्ड पर्यटकों की आवाजाही और सशक्त भू कानून नकल रोधी कानून, भर्तियोंं में पारदर्शिता लाने तथा 4 साल में 32 हजार युवाओं को नौकरियां देने से लेकर मदरसा बोर्ड को समाप्त करने और धर्मांतरण रोकने जैसे तमाम महत्वपूर्ण काम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कनेक्टिविटी में सुधार की दिशा में काफी काम हुआ है। जिससे लोगों का जीवन आसान हुआ है। आयुष्मान भारत योजना के तहत राज्य के 17 लाख लोगों को मुफ्त इलाज मिला है जिस पर सरकार ने 3400 करोड़ रूपया खर्च किया है। राज्य के लोगों की प्रति व्यक्ति आय अब 2 लाख 73000 हो गई है। राज्य में औघोगिक निवेश भी बढ़ा है। इस अवसर पर उनके साथ कई मंत्री व नेता भी मौजूद रहे।
जन—जन की सरकारः 4 साल बेमिसाल क्रासर—राज्य में तीन दिन चलेंगे कार्यक्रम जनता तक पहुंचाई जाएगी उपलब्धियां
