Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डदून बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदान, मतगणना कल

दून बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदान, मतगणना कल

 dipr

संवाददाता
देहरादून। दून बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव के लिए मतदान में अधिवक्ताओं में उत्साह दिखायी दिया। दोपहर तक काफी संख्या में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
आज यहां दून बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में नौ पदों के लिए 47 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं 3735 मतदाताओं वाली प्रदेश की सबसे बडी बार एसोसिएशन के लिए सुबह दस बजे से ही मतदान करने के लिए अधिवक्ताओं में काफी उत्साह दिखायी दिया। अध्यक्ष पद के लिए अनिल कुकरेती, हरीश चन्द डोबाल, मनमोहन कंडवाल व राजीव शर्मा मैदान में हैं। वहीं सचिव पद के लिए अजय बिष्ट, प्रभात बर्थवाल, प्रकाश टी पाल, रविन्द्र कुमार चौहान, उपाध्यक्ष पद पर अमित डंगवाल, राहुल अमोला, राकेश पाल, विनोद कुमार सागर, वीरेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष महिला अल्पना जेदली व लता राणा, पुस्तकालयध्यक्ष पर अश्विनी कुमार जैन, भूपेन्द्र सिंह व सुधीर कुमार मैदान में हैं। वहीं सहसचिव पद पर अनिल बिष्ट, अपिल अरोडा, सुभाष कांडपाल मैदान में हैं। दोपहर तक चले मतदान में मतदाताओं में काफी उत्साह दिखायी दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments