Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडमहाशिवरात्रि पर्व पर चैक की एसएसपी ने टपकेश्वर मन्दिर की सुरक्षा व्यवस्था

महाशिवरात्रि पर्व पर चैक की एसएसपी ने टपकेश्वर मन्दिर की सुरक्षा व्यवस्था

 dipr

हमारे संवाददाता
देहरादून। महाशिवरात्रि के अवसर पर एसएसपी द्वारा टपकेश्वर मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होने ड्यूटी में नियुक्त अधिकारियों/ कर्मचारियों को पूर्ण सजकता एवं सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिये गये।
महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर आज भारी संख्या में श्रद्धालुओं के टपकेश्वर मंदिर में दर्शनों हेतु आने के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा टपकेश्वर मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान एसएसपी द्वारा उपस्थित अधिकारियों से श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु किए गए सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी प्राप्त करते हुए पूर्ण सजकता एवं सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा टपकेश्वर महादेव में जलाभिषेक कर मंदिर समिति के पदाधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में वार्ता की गई, साथ ही मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं के सुव्यवस्थित दर्शन हेतु पुलिस द्वारा किए गए प्रबंधों की सराहना की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments