Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडउपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का उत्तराखंड आगमन राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का उत्तराखंड आगमन राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

 dipr

संवाददाता
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैसर्गिक सौंदर्य, देवत्व और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिपूर्ण देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
उपराष्ट्रपति आज सुबह विशेष विमान से दिल्ली से देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात उपराष्ट्रपति सड़क मार्ग से देहरादून के लिए रवाना हुए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपराष्ट्रपति देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में सहभागिता के बाद वह दोपहर करीब एक बजे सड़क मार्ग से पुनः एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। एयरपोर्ट से देहरादून तक फ्लीट दौड़ाकर रिहर्सल के माध्यम से तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस दौरान एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदूवंशी, एसपी देहात जया बलूनी, सीओ विवेक कुटियाल, कोतवाली प्रभारी प्रदीप राणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments