Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडनववर्ष के अवसर पर अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएँ...

नववर्ष के अवसर पर अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएँ दीं

 dipr

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर मंत्रीगणों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों, शासन-प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों-कर्मचारियों तथा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं। आई.टी.बी.पी. सहित केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों व संगठनों के उच्चाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने सभी आगंतुकों का हार्दिक स्वागत करते हुए शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नया वर्ष नई ऊर्जा, नए संकल्प और नए अवसरों का प्रतीक होता है, जो हमें समाज और राज्य की सेवा के प्रति और अधिक दृढ़ संकल्पित करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2026 उत्तराखंड की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण वर्ष सिद्ध होगा। इस वर्ष राज्य सरकार सुशासन, जनकल्याण और आत्मनिर्भरता के लक्ष्यों की दिशा में और अधिक सशक्त कदम बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि जन-जन तक विकास योजनाओं का लाभ पहुँचाना, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना, महिलाओं को सशक्त बनाना, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण तथा प्रदेश की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण सरकार की प्रमुख प्राथमिकताएँ हैं। देवभूमि उत्तराखंड के धार्मिक स्वरूप को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए सरकार कृतसंकल्प है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि शासन-प्रशासन और जनता के सहयोग से उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थान दिलाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह वर्ष एक महत्वपूर्ण पड़ाव सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने सभी लोगों से एकजुट होकर राज्य के विकास में जुटे रहने का आह्वान किया। उन्होंने प्रदेश के नागरिकों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि नया वर्ष सबके जीवन में खुशियाँ, सफलता और नई संभावनाएँ लेकर आए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments