Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडविष्णुगाड—पीपलकोटी जल विघुत परियोजना लोको ट्रेनों के आपस में टकराने से घायल...

विष्णुगाड—पीपलकोटी जल विघुत परियोजना लोको ट्रेनों के आपस में टकराने से घायल श्रमिकों का सीएम ने जाना कुशलक्षेम

 dipr

संवाददाता
चमोली। पीपलकोटी स्थित निर्माणाधीन टीएचडीसी विष्णुगाड—पीपलकोटी जल विघुत परियोजना की टीबीएम साइट पर शिफ्ट परिवर्तन के दौरान सुरंग के भीतर मजदूरों को लाने—ले जाने वाली दो लोको ट्रेनों की आपस में टक्कर में घायल श्रमिकों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुशलक्षेम की जानकारी लेकर हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
आज यहां चमोली जनपद के पीपलकोटी स्थित निर्माणाधीन टीएचडीसी विष्णुगाड—पीपलकोटी जल विघुत परियोजना की टीबीएम साइट पर शिफ्ट परिवर्तन के दौरान सुरंग के भीतर मजदूरों को लाने—ले जाने वाली दो लोको ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई, घटना के समय 109 श्रमिक सुरंग के भीतर मौजूद थे। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी चमोली से दूरभाष पर वार्ता कर घटना की पूरी जानकारी ली और सभी घायलों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने और आवश्यकतानुसार उच्च चिकित्सालयों में रेफर करने के निर्देश दिए। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार तत्काल जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचे तथा वहां भर्ती घायलों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना और चिकित्सकों को घायलों के समुचित एवं बेहतर उपचार के निर्देश दिए। जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार ने जानकारी दी कि 70 श्रमिकों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया, जिसमें से 66 का प्राथमिक उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया है 04 श्रमिकों को जिला चिकित्सालय में एडमिट किया गया है। पीपलकोटी विवेकानंद चिकित्सालय में 18 श्रमिकों का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया है। 21 श्रमिकों को कोई चोट नहीं लगी है, वे घटना स्थल से ही घर चले गए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments