Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडवन्यजीवों की सक्रियता पर टोल फ्री नंबर 1926 पर करें संपर्कः डीएफओ

वन्यजीवों की सक्रियता पर टोल फ्री नंबर 1926 पर करें संपर्कः डीएफओ

 dipr

संवाददाता
पौड़ी। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भालू की सक्रियता को देखते हुए वन विभाग द्वारा संचालित जागरुकता अभियान सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहा है। ग्रामीणों में सतर्कता बढ़ाने के लिए विभागीय टीमें नियमित गश्त कर रही हैं तथा गांव—गांव जाकर लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दे रही हैं।
डीएफओ गढ़वाल अभिमन्यु सिंह ने बताया कि ग्रामीण यदि अपने घरों के आसपास की झाड़ियों को काटकर खुला क्षेत्र बनाएं, किसी कार्य हेतु जाते समय समूह में चलें और बच्चों को अकेला न छोड़ें, तो भालू से सामना होने की स्थिति में खतरा काफी कम हो जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि खाने का कचरा खुले में न फेंके। उन्होंने बताया कि भालू एवं अन्य वन्यजीवों से संघर्ष रोकने के लिए विभाग विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार—प्रसार कर रहा है। पंपलेट वितरण, जागरूकता बैठकें, सोशल मीडिया मैसेज एवं जनसंपर्क अभियानों के माध्यम से सावधानियां आम लोगों तक पहुँचायी जा रही हैं।
डीएफओ ने बताया कि यदि किसी क्षेत्र में वन्यजीवों की गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल टोल फ्री नंबर 1926 पर सूचना दें, जिससे समय रहते टीम मौके पर पहुँचकर आवश्यक कार्यवाही कर सके। उन्होंने आमजनमान से अपील करते हुए कहा कि विभाग का सहयोग करें, जिससे मानव—वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को कम किया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments