Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने बस अड्डे का निरीक्षण कर दिये साफ सुथरा रखने के...

डीएम ने बस अड्डे का निरीक्षण कर दिये साफ सुथरा रखने के निर्देश

 dipr

संवाददाता
हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ करने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित आज सुबह रोडवेज बस अड्डे पहुंचे जहंा उन्होने साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने परिवहन निगम के एजीएम को निर्देश दिए है कि जनपद हरिद्वार धर्मनगरी है तथा उत्तराखंड चार धाम यात्रा का प्रवेश द्वार है तथा यहां लाखों श्रद्धालु चार धाम यात्रा एवं हरकी पौड़ी पर गंगा स्नान को आते है इसके लिए यह जरूरी है कि अन्य राज्य से आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को साफ स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो इसके लिए निरंतर बेहतर साफ सफाई व्यवस्था की जानी जरूरी है जिसके लिए उन्होंने निरंतर साफ सफाई व्यवस्था ठीक रखने के निर्देश दिए जिससे कि आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्री धर्मनगरी से सुखद अनुभव के साथ अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान करे।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बस अड्डे की सफाई व्यवस्था को देख रहे एस के इंटरप्राइजेज के कर्मचारी को निर्देश दिए है कि बस अड्डे की साफ सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि बस अड्डे में यात्रियों की जानकारी के लिए लगाए गए इलेक्ट्रॉनिक साइन बोर्ड जो कई खराब दशा में पाए गए, जिनका संचालन नहीं हो रहा है उन्हें तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए, जिससे विभिन्न राज्य एवं क्षेत्रों के लिए जाने यात्रियों को बस की जानकारी उपलब्ध हो सके। उन्होंने बस अड्डे में पीने का साफ स्वच्छ पानी निरंतर उपलब्ध रहे एवं जो वाटर कूलर खराब दशा में है उन्हें दूरुस्त करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि बस अड्डे परिसर में संचालित हो रहे सुलभ शौचालय में सफाई व्यवस्था दूरुस्त नहीं पाई गई एवं रेट लिस्ट भी चस्पा नहीं की गई, जिसपर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित को व्यवस्थाओं को तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम नंदन कुमार, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, रोडवेज एजीएम नरेंद्र गौतम, एसएनए नगर निगम रिषभ उनियाल, रोडवेज स्टेशन इचार्ज विनोद, देवपुरा चौकी इंचार्ज आशीष नेगी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments