Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडरिहायशी क्षेत्र में चल रहा था अवैध सिलेण्डर का कारोबार, एक गिरफ्तार

रिहायशी क्षेत्र में चल रहा था अवैध सिलेण्डर का कारोबार, एक गिरफ्तार

 dipr

संवाददाता
हरिद्वार। रिहायशी इलाके में चल रहे अवैध सिलेण्डर कारोबार का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से भारी मात्रा में गैस सिलेण्डर बरामद किये गये है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज सिडकुल थाना पुलिस को सूचना मिली कि रोशनपुरी, रावली महदूद में अवैध रूप से एलपीजी सिलेंडरों के भंडारण कर उसका कारोबार किया जा रहा है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बताये गये स्थान पर दबिश देकर एक घर से एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया। जिसके पास से लगभग 50—60 अवैध एलपीजी सिलेंडर बरामद हुए। रखे मिले। पूछताछ में उसने अपना नाम अतीक अहमद पुत्र नसरू निवासी गुजरेड़ी, थाना तितावी, जनपद मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) हाल पता रोशनपुरी, रावली महदूद, थाना सिडकुल, हरिद्वार बताया। साथ ही वह सिलेण्डरों के संबंध में कोई भी दस्तावेज अथवा वैध अनुमति नहीं दिखा पायां। जिस पर पुलिस ने तत्काल जिला पूर्ति अधिकारी, हरिद्वार को मौके पर बुलाया गया आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments