Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडबड़े बकायदारों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन सम्पति कुर्क

बड़े बकायदारों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन सम्पति कुर्क

 dipr

संवाददाता
देहरादून। जिला प्रशासन की टीम द्वारा बड़े बकायदारों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए तीन सम्पत्तियंा कुर्क कर दी गयी है। जिससे अन्य बकायदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
जिलाधिकारी सविन बसंल द्वारा समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने—अपने क्षेत्र में बड़े बकायदारों से राजस्व वसूली के निर्देश दिए गए हैं। जिसके क्रम में आज उप जिलाधिकारी न्याय कुमकुम जोशी के नेतृत्व में राजस्व की टीम ने तहसील सदर अन्तर्गत बड़े बकायदारों की सम्पत्ति कुर्क की कार्यवाही की गई जिसमें मैसर्स साई कन्स्ट्रक्शन बिल्डर्स राजीव त्यागी का विसप्रिंग विला राजपुर रोड पर 4 बीएचके फ्लैट सील, डीएचएफएल प्रमेसिया लाईफ इंश्योरेंश क. लि., एवं मैसर्स ओपीजी टीवी, प्रो. सुमित प्रकाश गुप्ता कैनाल रोड की सम्पति कुर्क की कार्यवाही कर सम्पत्ति सील कर दी गई हैं।
मैसर्स साई कन्स्ट्रक्शन बिल्डर्स राजीव त्यागी 196/3—1 राजपुर रोड पर लगभग 3.41 करोड़ की जीएसटी वसूली थी का विसप्रिंग विला राजपुर रोड पर 4 बीएचके फ्लैट सील कर दिया गया है। डीएचएफएल प्रमेसिया लाईफ इंश्योरेंश क. लि., पर लगभग 33.83 लाख एवं 10 प्रतिशत् संग्रह व्यय की कुर्की की कार्यावाही करते हुए कार्यालय सील, कर दिया गया है। वहीं मैसर्स ओपीजी टीवी, प्रो. सुमित प्रकाश गुप्ता कैनाल रोड पर लगभग 20.10 लाख एवं अन्य कुर्की की कार्यवाही में कृष्णा होम राजपुर रोड में फ्लैट सील कर दिया गया है।
जिलाधिकारी के सख्त निर्देश हैं कि जिले के बड़े बकायेदारों से राजस्व वसूली की जाए, राजस्व जमा न कराने की स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के तहत् सम्पत्ति कुर्क करने की कार्यवाही की जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments