Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डहाई अलर्ट पर उत्तराखंड

हाई अलर्ट पर उत्तराखंड

 dipr

राजधानी दून सहित सभी जिलों में सघन जांच जारी
बस अड्डो, रेलवे स्टेशन व होटलों में चेकिंग
बॉर्डर की चौकियो पर हर वाहन की जांच के आदेश
संवाददाता
देहरादून। उत्तराखंड सहित देश के 11 राज्यों में दिल्ली धमाके के बाद हाई अलर्ट के निर्देश हैं। बीती रात से ही सूबे की राजधानी दून सहित हरिद्वार, नैनीताल और हल्द्वानी से लेकर अल्मोड़ा तक हर जगह पुलिस द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
इस बाबत पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इसे लेकर पैनिक होने की जरूरत नहीं है। दिल्ली में कल कार में हुए विस्फोट की घटना के बाद संवेदनशील माने जाने वाले राज्यों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए जाने के बाद सभी राज्यों में अहतियातन जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि यदि उन्हें कहीं भी अपने आसपास कुछ संदिग्ध वस्तु या फिर व्यक्ति दिखाई देता है तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें।
उल्लेखनीय है कि बीते कल शाम देश की राजधानी में लाल किले के पास चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन गेट के समीप एक कार में हुए धमाके और फिर आग लगने की घटना में 12 लोगों की मौत हो गई तथा 20 से अधिक लोग घायल हो गए थे जिन्हें दिल्ली के अलग—अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दिल्ली में हुए इस हमले के तार अब पुलवामा में हुए आतंकी हमले से जुड़ते दिख रहे हैं। दिल्ली में हुए इस हमले के बाद डा. उमर मोहम्मद का नाम एक बार फिर सुर्खियों में आया है। दिल्ली की इस घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है।
उत्तराखंड में पुलिस द्वारा बीती रात से ही सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। देहरादून और हरिद्वार में इस घटना के मद्देनजर विशेष चौकसी बरती जा रही है। राजधानी के अंतरराष्ट्रीय बस अड्डे और रेलवे स्टेशनों पर पुलिस की नजरें बनी हुई है। बॉर्डर पर दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों की जांच के साथ—साथ हर एक व्यक्ति के सामान की भी जांच की जा रही है सभी धार्मिक स्थलों और प्रशासनिक भवनोंंंंंंंंंं तथा रक्षा संस्थानों पर भी पुलिस प्रशासन नजर बनाए हुए हैं।
उत्तराखंड राज्य की सीमाएं जिन राज्यों से लगती है उन राज्यों से आने वाले वाहन और व्यक्तियों की जांच की जा रही है, इसके साथ ही होटल और धर्मशालाओं में ठहरने वालों की भी जांच की जा रही है। डीजीपी दीपम सेठ का कहना है कि जांच अभियान का आशय सावधानी बरतना है। घटना भले ही दिल्ली में घटी है लेकिन अपराधियों का नेटवर्क किसी भी राज्य में हो सकता है। इसलिए हमारे जवान हर व्यक्ति पर नजरें बनाए हुए हैं। अभी तक राज्य में सब कुछ सामान्य है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments