Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडकारगर साबित हुआ डीएम का आदेश, शहर रहा जाम से मुक्त

कारगर साबित हुआ डीएम का आदेश, शहर रहा जाम से मुक्त

 dipr

13 घंटे बैरियर मुक्त रहा लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर
संवाददाता
देहरादून। रजत जयंती कार्यव्रQम के दौरान जिलाधिकारी सविन बसंल के आदेश के चलते लच्छीवाला टोल प्लाजा व आशा रोडी बैरियर 13 घंटे बैरियर मुक्त रहा।
उत्तराखंड रजत जयंती के अवसर पर देहरादून एफआरआई परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिगत जिला प्रशासन देहरादून ने चाक चौबंद व्यवस्थाएं की। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आने वाले वाहनों शहर तथा आसपास जाम की स्थिति ना बने इसके लिए जिलाधिकारी ने लच्छीवाला टोल प्लाजा को राज्य स्थापना दिवस के दिन 9 नवंबर को प्रातः 5ः00 बजे से सांय 6ः00 बजे तक खुला रखने के आदेश दिए। जिसके फलस्वरुप इस दौरान किसी भी निजी, कमर्शियल व अन्य वाहनों का टोल टैक्स नहीं काटा गया। रविवार प्रातः पांच बजे से लेकर शाम छह बजे तक टोल प्लाजा से वाहनों का निश्शुल्क आवागमन हुआ। जिलाधिकारी के निर्देश पर टोल प्लाजा निःशुल्क रखा गया है। प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान सीमावर्ती व पर्वतीय जनपदों से बसे एवं निजी वाहनों के अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पहुंचने के चलते टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति न बने तथा शहर को जाम मुक्त रखा जाए तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये जाने को लेकर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की शक्तियों का प्रयोग करते हुए सुबह पांच बजे से लेकर शाम छह बजे तक टोल प्लाजा को निश्शुल्क रूप से खुला रखने के आदेश दिए गए थे। इस अवधि में फास्ट टैग से भी किसी प्रकार का कोई टोल नहीं वसूला गया है। शाम छह बजे के बाद नियमित रूप से टोल कटना प्रारंभ हो गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments