Thursday, October 22, 2026
Homeअपराध8 लाख की अफीम सहित तस्कर गिरफ्तार

8 लाख की अफीम सहित तस्कर गिरफ्तार

 dipr

संवाददाता
उधमसिंहनगर। उत्तर प्रदेश से उत्तराखण्ड लाई गयी करीब दो किलो अफीम के साथ एसटीएफ व पुलिस ने सयंुक्त कार्यवाही करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते रोज एसटीएफ की कुमंाऊ रेंज यूनिट (एंटी नार्काेटिक्स) को सूचना मिली कि गदरपुर क्षेत्र में कोई नशा तस्कर भारी मात्रा में नशीले सामान की डिलीवरी हेतू आने वाला है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए एंटी नार्कोटिक्स युनिट द्वारा थाना गदरपुर पुलिस के साथ मिलकर क्षेत्र में संयुक्त चैकिंग अभियान चला दिया गया। इस दौरान संयुक्त टीम को नबाबगंज रोड, ग्राम अलखदेव के पास बाइक सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखायी दिया। टीम ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो वह बाइक मोड़कर भागने लगा। इस पर उसे घेर कर रोका गया। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 2 किलो अफीम बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम भवदीप सिंह पुत्र मालकीत सिंह निवासी मकान नंबर 160 नबाबगंज थाना बिलासपुर, उत्तर प्रदेश बताया। बताया कि वह यह अफीम उत्तर प्रदेश के नबाबगंज से लाया है और इसको गदरपुर क्षेत्र मे बेचने ले जा रहा था। बरामद अफीम की कीमत करीब 8 लाख रूपये बतायी जा रही है। बहरहाल थाना गदरपुर में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जहंा से उसे जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments