Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डग्रामीण बैंक ने आपदा प्रभावितों के लिए सीएम को दिये साढे 35...

ग्रामीण बैंक ने आपदा प्रभावितों के लिए सीएम को दिये साढे 35 लाख रूपये

 dipr

संवाददाता
देहरादून। उत्तरांचल ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधि मंडल ने आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए साढे 35 लाख रूपये मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान किये।
आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में उत्तरांचल ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधियों ने भेंट की। इस दौरान बैंक प्रतिनिधियों ने उत्तराखंड में आपदा प्रभावितों की सहायता एवं पुनर्निर्माण कार्यों के लिए 35,49,371 की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की। मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योगदान आपदा प्रभावितों की सहायता एवं पुनर्निर्माण कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा समाज के सभी वर्गों द्वारा किया गया सहयोग अत्यंत सराहनीय है और इससे पीड़ितों को राहत प्रदान करने में भी सहायता मिलेगी। इस अवसर पर बैंक के चेयरमैन हरिहर पटनायक, राजीव प्रकाश, सुश्री भारती नौडियाल, हरीश कण्डारी, महिपाल डसीला मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments