Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादून में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, सीएम धामी ने की कई...

देहरादून में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, सीएम धामी ने की कई बड़ी घोषणाएं, यहां पढ़ें

 dipr

देहरादून के पुलिस लाइन में आज पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि देते हुए पुलिस शहीद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

 

राज्य स्थापना दिवस पर पुलिसकर्मियों को दिए जाएंगे पदक

सीएम धामी ने पुलिस कर्मियों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। सीएम ने बताया कि प्रदेश के पुलिस कार्मिकों को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष पदक प्रदान किए जाएंगे। साथ ही पुलिस आवासीय भवनों के निर्माण के लिए आने वाले तीन सालों तक हर साल 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जाएगा।

SDRF के जवानों के लिए किया जाएगा बैरकों का निर्माण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह भी घोषणा की कि राज्य के विभिन्न जिलों में SDRF के जवानों के लिए पांच नए बैरकों का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा पुलिस कल्याण निधि की राशि को ढाई करोड़ रुपये से बढ़ाकर साढ़े चार करोड़ रुपये कर दिया गया है, जो आगामी एक वर्ष के लिए लागू रहेगा।

CM धामी ने की ये घोषणाएं

  • SFRF की नई कंपनी बनेगी
  • 162 नए पदों पर भर्ती होगी
  • खिलाड़ियों के लिए पुलिस विभाग में भर्ती के लिए व्यवस्था की गई है
  • राज्य स्थापना दिवस पर विशेष रजत पदक प्रदान किया जाएगा
  • पुलिस आवासीय भवनों के लिए 100 करोड़ की राशि हर साल अगले 3 साल के लिए
  • SDRF जवानों के लिए बैरक बनायी जाए
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments