Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडCM ने पूरी की चौखुटिया के आंदोलनकारियों की मांगें, 30 बेड वाला...

CM ने पूरी की चौखुटिया के आंदोलनकारियों की मांगें, 30 बेड वाला CHC बनेगा उप जिला अस्पताल

 dipr

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य सचिव को चौखुटिया में स्वास्थ्य सेवाओं को जनभावनाओं के अनुरूप सुनिश्चित करने के लिए समय पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में, सीएम ने 30 बिस्तरों वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) को 50 बिस्तरों वाले एसडीएच (SDH) में परिवर्तित करने की घोषणा की है।

 

चौखुटिया में संचालित है 30 बेड का अस्पताल

महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य इस संबंध में ने बताया कि वर्तमान में सीएचसी चौखुटिया में 30 बेड का अस्पताल संचालित है। अस्पताल में प्रतिदिन 150 से 200 मरीजों की ओपीडी होती है। साथ ही महिला चिकित्साधिकारी द्वारा हर माह 30 से 35 गर्भवती महिलाओं का प्रसव कराया जा रहा है।

महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य ने जानकारी देते हुए कि वर्तमान में अस्पताल में 7 डॉक्टर कार्यरत हैं, जिनमें 3 महिला और 4 पुरुष डॉक्टर हैं, जिनमें एक दंत चिकित्सक भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सरकार के सहयोग से चंदन डायग्नोस्टिक द्वारा प्रतिदिन लगभग 70 से 80 डायग्नोस्टिक टेस्ट निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

चौखुटिया में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चल रहा आंदोलन

चौखुटिया क्षेत्र के लोगों में स्वास्थ्य सेवाओं की इस लचर व्यवस्था को लेकर भारी आक्रोश है। बता दें क्षेत्र में पिछले 14 दिनों से बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर आंदोलन चल रहा है। जिसके बाद सरकार ने 30 बेड वाले CHC को 50 बिस्तरों वाले SDH में परिवर्तित करने की घोषणा की है। इसके शासनादेश की कार्यवाही शासन स्तर पर चल रही है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments