Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडरायपुर में नदी का रुख मोड़कर रिजॉर्ट निर्माण कराने का मामला, DM...

रायपुर में नदी का रुख मोड़कर रिजॉर्ट निर्माण कराने का मामला, DM ने दिए जांच के आदेश

 dipr

देहरादून के मालदेवता क्षेत्र स्थित किसनपुर बांडावाली में अवैध रूप से नदी का रुख मोड़कर बड़े रिजॉर्ट का निर्माण (Construction resort by diverting river in raipur ) करवाने वाले मालिक पर देहरादून के डीएम कड़ी कार्रवाई करने के मूड में है।

रायपुर में नदी का रुख मोड़कर रिजॉर्ट निर्माण

देहरादून डीएम सविन बंसल ने मौके पर निरीक्षण करते हुए सख्त रुख अपनाया है। साथ ही अनधिकृत एप्रोच व रिजॉर्ट निर्माण की उच्च स्तरीय जांच की संस्तुति कर दी। बता दें इस अवैध गतिविधि से यहां करीब 150 मीटर सड़क पूरी तरह वॉशआउट हो गई, जिससे 6 करोड़ रुपये से अधिक की सरकारी संपत्ति को नुकसान हुआ है।

DM ने किया आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा

जिला प्रशासन अब प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी जैसी आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त करने में जुटा है। डीएम ने देर शाम मालदेवता, द्वारा पुल, खैरी धनौला, किसनपुर बांडावाली और मसूरी रोड पर कोठालगेट तक क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त एप्रोच और पुलों की मरम्मत कर जल्द से जल्द यातायात बहाल किया जाए।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments