Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डकोर्ट परिसर में करना चाहते थे हत्या, चार गिरफ्तार

कोर्ट परिसर में करना चाहते थे हत्या, चार गिरफ्तार

 dipr

पिस्टल, तमंचा व कई राउंड बरामद
एक आरोपी फरार, तलाश जारी
संवाददाता
हरिद्वार। हत्या के मामले में पीड़ित पक्ष को कोर्ट परिसर में ही मारने आये चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से एक पिस्टल व एक तमंचे सहित कई रांउड गोलियंा भी बरामद की गयी है। हालांकि इस मामले में एक आरोपी फरार होने में कामयाब रहा जिसकी तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल को कुछ हथियारबंद संदिग्धों के वारदात के फिराक में होने की सूचना के आधार पर कोतवाली गंगनहर एवं सीआईयू की संयुक्त पुलिस टीम ने रामनगर कोर्ट रूडकी परिसर में छापा मारते हुए तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने मौके से 3 संदिग्धों को दबोचकर उनके कब्जे से 1 देशी पिस्टल .32 बोर, 4 जिन्दा कारतूस .32 बोर व 05 कारतूस 315 बोर बरामद किए। मौके से फरार हुए 2 संदिग्धों का पीछा करते हुये पुलिस ने उनमें से एक को माधोपुर अण्डर पास से तंमचे व 2 जिन्दा कारतूस के साथ पकड़ लिया। हालांकि मामले में एक आरोपी फरार होने में कामयाब रहा जिसकी तलाश जारी है। पूछताछ में उन्होने अपना नाम मनीकान्त शर्मा पुत्र श्यामसुन्दर शर्मा निवासी ग्राम फिटकरी मवाना थाना इंचौली जनपद मेरठ, हर्षदीप मलिक पुत्र राजकुमार निवासी राहवती थाना बहसूमा जिला मेरठ, राजकुमार पुत्र कालू राम सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट राहवती थाना बहसूमा जिला मेरठ व अनुज पुत्र रणवीर सिंह निवासी ग्राम झिझाडपुर थाना फलावदा जनपद मेरठ बताया। पूछताछ करने पर सामने आया कि ये सभी थाना कनखल पर दर्ज मुकदमें के पीड़ित पक्ष के गवाह को मारने कचहरी परिसर में आये थे। बहरहाल पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments