वायरल वीडियो पर लोग भी ले रहे हैं खूब चुटकी
देहरादून। देवभूमि में इन दिनों लोग आपदा की मार झेल रहे हैं। सूबे का पूरा प्रशासन रात दिन आपदा प्रभावितों की मदद में जुटा हुआ है। खुद मुख्यमंत्री भी पीड़ितों के बीच जा रहे हैं, उनका दुख दर्द बांट रहे हैं। तथा अधिकारियों व राहत कार्यों में जुटे कर्मचारियों का उनके कामों की सराहना कर उनका मनोबल बढ़ा रहे हैं। वहीं कुछ नेताओं और मंत्रियों द्वारा इस आपदा काल में भी अपने ओहदे की हनक अधिकारियों को दिखाई जा रही है। हालांकि अधिकारी उनकी हनक का जवाब भी गांधीवादी तरीके से ही देकर अपना काम ठीक से करने को प्राथमिकता दी जा रही है जो अत्यंत ही सराहनीय है।
देवभूमि में मंत्री गणेश जोशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह जिलाधिकारी सविन बंसल को फटकारते हुए अभद्र शब्दों का इस्तेमाल कर अपना काम ठीक से करने की नसीहत देते दिख रहे हैं। उनकी नाराजगी इस बात को लेकर है कि मुख्य सचिव से लेकर तमाम अधिकारियों ने उनका फोन उठाया लेकिन डीएम ने उनका फोन नहीं उठाया। राजधानी में 15 सितंबर की रात को अनेक जगह आपदा से तबाही हुई। खबर मिलते ही पूरा प्रशासन प्रबंधन में जुटा था। डीएम सविन बंसल तो वैसे भी ऐसे मामलों में कुछ ज्यादा ही संवेदनशील है। वह मंत्री जी को सारी बोलते है और नमस्ते करते हुए अपने काम पर आगे बढ़ जाते हैं। इस वीडियो को देखकर लोग मंत्री गणेश जोशी के बारे में कह रहे हैं कि इन्हें आपदा काल में भी अपनी हनक दिखाने की पड़ी है। तो वहीं जिलाधिकारी के गांधी गिरी के अंदाज की भी खूब सराहना कर रहे हैं। सविन बंसल का अपना काम करने का अंदाज भी जुदा है चाहे किसी मामले की जनसुनवाई की बात हो जब कोई वृद्धा उनके कंधे पर हाथ रख उन्हें अपनी समस्या सुना रही होती है या फिर जब वह किसी ठेके पर ओवर रेटिंग का सच जानने की लिए खुद लाइन में खड़े होकर शराब खरीद रहे होते हैं। इस अंदाज को लेकर वह सुर्खियों में बने ही रहते हैं।
