Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhand12 बजे शिकायत, 2 बजे शुरू हुई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई!

12 बजे शिकायत, 2 बजे शुरू हुई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई!

 dipr

देहरादून। जिला प्रशासन की कार्यप्रवृत्ति त्वरित एक्शन के तहत 12 बजे अतिक्रमण  की शिकायत प्राप्त हुई और दो बजे तक अतिक्रमण  ध्वस्त कर दिया गया।
आज यहां जिला प्रशासन की कार्यप्रवृत्ति त्वरित एक्शन एवं समाधान की बन गई जिसमें मामले संज्ञान में आते निस्तारित किए जा रहे है। ऐसा ही एक प्रकरण सोमवार को जिलाधिकारी सविन बसंल के समक्ष जनता दर्शन में आया जब कुल्हाल में शक्ति नहर किनारे बसी सिंचाई विभाग की कालोनी जो एनएचआई द्वारा बल्लपुर पोंटा हाइवे निर्माण के लिए अधिग्रहित करते हुए सड़क निर्माण की है। शिकायतकर्ताओं ने अपनी शिकायत में बताया कि एनएचएआई की अधिग्रहित सड़क किनारे की भूमि पर किसी व्यक्ति द्वारा कब्जा कर निर्माण किया जा रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार विकासनगर को कार्यवाही कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। यह शिकायत जनता दर्शन में जिलाधिकारी को 12 बजे प्राप्त हुई थी, तथा 2 घंटे के भीतर ही जनता दर्शन के चलते—चलते ही 02 तक जिला प्रशासन की टीम द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्यवाही कर दी गई।
जनता दर्शन में कुल्हाल निवासी शिकायतकर्ताओं ने अपनी शिकायत में बताया कि शक्तिनहर के किनारे सिंचाई विभाग की कालोनी थी जिससे कब्जा प्रशासन द्वारा हटा दिया गया था एनएचआई द्वारा निमार्णाधीन सड़क किनारे अधिग्रहित भूमि पर अतिक्रमण कर कब्जा किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार विकासनगर को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए थे जिसके क्रम में जिला प्रशासन तहसील विकासनगर की टीम द्वारा अतिक्रमण पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। जिलाधिकारी नेे स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कब्जे की शिकायतों पर त्वरित जांच कर करते हुए ध्वस्तीरकरण की कार्यवाही की जाए। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियो एवं तहसीलदारों को अपने—अपने क्षेत्रों मे सक्रिय रहते हुए सरकारी भूमि को अवैध कब्जों एवं अतिक्रमण से मुक्त करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments