Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandहर्षिल में फिर आफत की बारिश, उफान पर आई तेलगाड़ नदी,

हर्षिल में फिर आफत की बारिश, उफान पर आई तेलगाड़ नदी,

 dipr

उत्तराखंड में बारिश कहर बनकर बरस रही है। धराली के बाद हर्षिल घाटी में रविवार शाम को एक बार फिर तेलगाड़ नदी उफान पर आ गई। भारी बारिश के बाद नदी में अचानक बढ़े पानी और मलबे ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है।प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर पूरे हर्षिल बाजार, जीएमवीएन गेस्ट हाउस, पुलिस थाना और नदी किनारे के सभी भवनों को खाली करा दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेलगाड़ नदी में लगातार बड़े-बड़े बोल्डर और भारी मलबा आने से भागीरथी नदी का प्रवाह अवरुद्ध होने और झील का जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है।दोपहर बाद हुई तेज बारिश से नदी का रौद्र रूप गंगोत्री हाईवे तक पहुंच गया। कई बार मलबा और तेज धार भागीरथी की ओर बढ़ी, जिससे आर्मी कैंप तक अलर्ट पर रखा गया है। धराली क्षेत्र में जहां खीरगंगा का मलबा लगातार बहता रहा, वहीं Telgad से आ रहे विशाल बोल्डरों ने Harshil Valley के लिए संकट और गहरा कर दिया है। फिलहाल प्रशासन और सेना की टीमें हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments