Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तरकाशीथराली में भारी बारिश से तबाही, राहत-बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी; CM...

थराली में भारी बारिश से तबाही, राहत-बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी; CM धामी कर रहे लगातार निगरानी

 dipr

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर थराली में भारी बारिश से आए मलबे के बीच राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। जिला प्रशासन, स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना, एसएसबी व आईटीबीपी की टीमें लगातार कार्यरत हैं।

मुख्यमंत्री स्वयं स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं और मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन तथा जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी से पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाकर भोजन, पानी, चिकित्सा और आवश्यक सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं।

मुख्य सचिव ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से राहत कार्यों की समीक्षा की और जिलाधिकारी को स्थिति शीघ्र सामान्य करने के निर्देश दिए। सचिव आपदा प्रबंधन ने बताया कि इस हादसे में अब तक एक युवती का शव बरामद हुआ है जबकि एक अन्य व्यक्ति की तलाश जारी है।

मुख्यमंत्री ने युवती के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए प्रभावितों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राहत व बचाव दल पूरी क्षमता से कार्य कर रहे हैं और सरकार इस कठिन घड़ी में थराली की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने बताया कि करीब 150 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है। सतलुज जल विद्युत निगम व जीएमवीएन के विश्राम गृहों को राहत शिविर हेतु अधिकृत किया गया है। हरमनी के पास मार्ग बहाल कर दिया गया है और सुरक्षा की दृष्टि से थराली, देवाल व नारायणबगड़ ब्लॉकों के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments