Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandफेसबुक फ्रेंडशिप से शुरू हुआ ठगी का खेल -- नकली फौजी बनकर...

फेसबुक फ्रेंडशिप से शुरू हुआ ठगी का खेल — नकली फौजी बनकर युवती से सवा लाख की ठगी करने वाले अभियुक्त को रानीखेत से पुलिस ने किया गिरफ्तार

 dipr

 

कोटद्वार। स्थानीय उदयरामपुर कोटद्वार निवासी एक युवती ने कोतवाली कोटद्वार में दिए शिकायती पत्र में बताया गया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक के माध्यम से एक व्यक्ति से उसकी दोस्ती हुई। उस व्यक्ति ने अपना नाम कमल बताकर स्वयं को भारतीय सेना में कार्यरत होना बताया और मुझे शादी का झांसा देकर मुझसे लगभग सवा लाख रुपए की ठगी की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा धोखाधड़ी की इस घटना को गम्भीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्रीमती निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार रमेश तनवार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर उक्त प्रकरण की विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा जुटाई गई जानकारी के आधार पर उक्त प्रकरण में रानीखेत अल्मोड़ा निवासी अभियुक्त भानु प्रकाश वर्मा उर्फ़ कमल द्वारा वादनी के साथ धोखाधड़ी कर ठगी करने करने की पुष्टि हुई। कमल द्वारा फर्जी नाम पता बताकर व भारतीय सेना में फर्जी रूप से कार्यरत होना बताया गया। यह व्यक्ति पूर्व में उदयपुर में होटल में काम करता था। पुलिस टीम द्वारा भानु प्रकाश को रानीखेत से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीपक सिंह पंवार आरक्षी बलदेव, गंभीर सीआईयू व आरक्षी हरीश सीआईयू शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments