Thursday, October 22, 2026
Homeदेहरादूनयूपी में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद देहरादून जिला प्रशासन सतर्क

यूपी में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद देहरादून जिला प्रशासन सतर्क

 dipr
  • डीएम के निर्देश, जनपद के सभी 170 पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों के लिए जाए रैंडम सैंपल

देहरादून। उत्तर प्रदेश में बर्ल्ड फ्ल्यू की दस्तक के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया और जिलाधिकारी सविन बसंल ने जनपद के सभी 170 पोल्ट्री फार्म में मुर्गियो के रैंडम सैंपल लेने के निर्देश दिये।
आज यहां उत्तर प्रदेश में बर्ल्ड फ्ल्यू की दस्तक के बाद देहरादून जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। बर्ल्ड फ्ल्यू की रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में सभी संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए सतर्क रहने और समन्वित रूप से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। एवियन इन्फ्लूजा जिसे आमतौर पर बर्ड फ्लू के रूप में जाना जाता है, एक अत्यधिक संक्रामक वायरल बीमारी है जो पक्षियों को प्रभावित करती है। यह बीमारी मनुष्यों में भी फैल सकती है हालांकि यह दुर्लभ है। जिलाधिकारी ने पशुपालन विभाग को निर्देशित किया कि एहतियात के तौर पर जनपद के सभी पोल्ट्री फार्म से 03 दिन के भीतर रैंडम सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाए। पोल्ट्री फार्म पर नियमित निगरानी रखी जाए। रैपिड रिस्पांस टीम को एक्टिव करें। वन विभाग को तालाब, झील एवं नदियों के आसपास रहने वाले पक्षियों पर नजर रखने और कोई पक्षी मृत या बीमार मिलने पर तत्काल इसकी जानकारी पशु चिकित्सा विभाग को देने को कहा। हालांकि जिले के पोल्ट्री फार्म में अभी तक वर्ल्ड फ्ल्यू का कोई भी मामला सामने न आने पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के पोल्ट्री पर फिलहाल कोई प्रतिबंध नही है। जिलाधिकारी ने सैनिक कल्याण अधिकारी को जनपद में स्थित आर्मी और पैरामिलिट्री फोर्स हैडक्वाटर को भी इस संबंध सतर्क करने को कहा। जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि यूपी से सटी जनपद की सभी सीमाओं पर चेक पोस्ट स्थापित करते हुए बाहर से आने वाले जिन्दा मुर्गे, मुर्गे का मांस और अंडे पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाई जाए। जनपद में अनाधिकृत रूप से संचालित मीट की दुकानों को तत्काल सीज कराया जाए। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम, पशु चिकित्साधिकारी और नगर निकायों को अपने—अपने क्षेत्र में पोल्ट्री फार्म एसोसिएशन और मुर्गा मांस व्यापारियों के साथ बैठक कर जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम कुमकुम जोशी, उप नगर आयुक्त संतोष कुमार पांडेय, सीएमओ डा. मुकेश कुमार शर्मा, सीवीओ डॉ एससी जोशी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments