Thursday, October 22, 2026
Homeहरिद्वारअंतर्राज्यीय बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार, 11 बाइक जब्त

अंतर्राज्यीय बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार, 11 बाइक जब्त

 dipr

हरिद्वार। अंतर्राज्जीय बाइक चोर गैंग का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया हैं। जिनके पास से चुरायी गयी 11 मोटरसाइकले बरामद हुई है। आरोपी शातिर किस्म के चोर है जिन्होने हरिद्वार, मुजफ्फरनगर व सहारनपुर के कई क्षेत्रों में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिनों कोतवाली रूड़की में आर्यन पुत्र राजीवन कुमार निवासी सिसोना थाना भगवानपुर द्वारा चोपाटी बाजार से तथा रितिक पुत्र रमेश निवासी खानपुर द्वारा रविदास घाट से बाइक चोरी होने के मुकदमें दर्ज कराये गये थे। मामले मे पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी गयी। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कल देर रात एक सूचना के तहत कार्यवाही करते हुए सोनालीपुल के पास नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ मेंं उन्होने अपना नाम दिनेश कुमार पुत्र बुद्धालाल निवासी ग्राम कीरतपुर कुईया थाना कुँवाये, जिला शाहजहांपुर उत्तरप्रदेश, प्रदीप कुमार पुत्र सुगना निवासी ग्राम मुण्डलाना थाना कोतवाली मंगलौर, जिला हरिद्वार व नदीम पुत्र आरिफ निवासी ग्राम सफरपुर कोतवाली गंगनहर, रुड़की बताया। जिनकी निशानदेही पर कोतवाली रूड़की क्षेत्र से चुरायी गयी दो मोटरसाइकिले बरामद की गयी। पुलिस द्वारा जब उनसे सख्ती से पूछताछ की गयी तो उन्होने बताया कि उन्होंने हरिद्वार के अलावा मुजफ्फरनगर और सहारनपुर से भी मोटरसाइकिलें चोरी की हैं, जिन्हें नहर पटरी के पास एक बाग में छिपाकर रखा गया है। बताया कि हम चुरायी गयी मोटरसाइकिलों को नंबर प्लेट बदलकर औने पौने दाम पर बेच देते थे और अपना शौक पूरा करते थे। जिनकी निशानदेही पर वहंा से 9 बाइक और बरामद की गयी है। बताया कि दिनेश हमारा टीम लीडर है जो गोशाला में काम करता है, नदीम शटरिंग का काम करता है जो कि हाई स्कूल पास है तथा प्रदीप अनपढ़ है जो खेती का काम करता है दिनेश के नेतृत्व में इन्होंने चोरी के प्लान बनाए और इन्हें अंजाम दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments