Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयPM Modi UK Visit : मोदी-मोदी के नारे से गूंजा लंदन, भारतीय...

PM Modi UK Visit : मोदी-मोदी के नारे से गूंजा लंदन, भारतीय प्रवासियों में खासा उत्साह

 dipr

PM Modi UK Visit :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिनों की आधिकारिक यात्रा पर बुधवार को ब्रिटेन पहुंच गए हैं। पीएम मोदी के ब्रिटेन पहुंचने के साथ ही भारतीय प्रवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कई लोग उम्मीद कर रहे हैं कि इस दौरे से भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार और सांस्कृतिक संबंध और मजबूत होंगे। देखा जाए तो प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा केवल भारतीय समुदाय के लिए ही नहीं, बल्कि दोनों देशों के लिए कूटनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण है। कारण है कि पीएम मोदी की मौजूदगी में भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होने है। इतना ही नहीं इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी किंग चार्ल्स तृतीय और अपने ब्रिटिश समकक्ष कीर स्टार्मर से मुलाकात करेंगे।

UTTARAKHAND PANCHAYAT ELECTION 2025 : पहले चरण की वोटिंग आज,17829 प्रत्याशियों का होगा भाग्य फैसला

पीएम मोदी ब्रिटेन दौरे पर क्या बोले भारतीय प्रवासी

पीएम मोदी की ब्रिटेन दौरे को लेकर लंदन में रहने वाली प्रवासी सदस्य गायत्री लोकहांडे ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री से मिलने की बहुत खुशी है। मैंने उनसे पहले ओडिशा में प्रवासी भारतीय कार्यक्रम में मुलाकात की थी। यह मेरा दूसरा मौका है। उन्होंने कहा कि मैं ‘भारत को जानिए क्विज’ की विजेता हूं। हम पीएम की ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ होने वाले व्यापार समझौते का इंतजार कर रहे हैं।

लंदन में पीएम मोदी के स्वागत में गूंजी असम की बिहू धुन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ब्रिटेन दौरे के दौरान भारतीय संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। लंदन में एक डांस ग्रुप असम का पारंपरिक बिहू नृत्य प्रस्तुत करेगा, जो पीएम मोदी के स्वागत का हिस्सा होगा। इस प्रस्तुति को लेकर कलाकारों में काफी उत्साह और गर्व देखा जा रहा है। इस डांस ग्रुप की सदस्य मधुस्मिता बोरगोहेन ने कहा कि मैं असम से हूं और पिछले 12 वर्षों से यूके में रह रही हूं। आज पीएम मोदी को सामने से देखने का मौका मिल रहा है, इससे ज्यादा खुशी मैं बयां नहीं कर सकती। आज हम बिहू नृत्य प्रस्तुत करेंगे।

वहीं इसी डांस ग्रुप की एक और सदस्य चीनू किशोर ने कहा कि मैं भी असम से हूं और पिछले 22 वर्षों से यूके में रह रही हूं। आज पीएम मोदी से आमने-सामने मिलने और असम का बिहू डांस करने का मौका मिल रहा है, यह हमारे लिए गर्व की बात है। यह सांस्कृतिक प्रस्तुति भारतीय प्रवासी समुदाय द्वारा आयोजित एक विशेष स्वागत समारोह का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य पीएम मोदी का सम्मान करना और वैश्विक मंच पर भारत की समृद्ध परंपराओं को प्रदर्शित करना है।

ब्रिटेन में भारतीय समुदाय के लोगों में उत्साह देखकर बोले पीएम मोदी

ब्रिटेन पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात के बात कहा कि वहां भारतीय समुदाय ने उनका बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने बताया कि भारतीय लोगों का भारत के विकास के प्रति प्यार और उत्साह देखकर उन्हें बहुत खुशी हुई। यह लगाव और समर्थन बहुत ही प्रेरणादायक है।

कीर स्टार्मर से होगी खास मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी की ब्रिटेन यात्रा के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से महत्वपूर्ण बातचीत होगी। दोनों नेता आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे, जिससे दोनों देशों में समृद्धि, विकास और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय से भी मुलाकात करेंगे।

भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी

गौरतलब है कि भारत-यूके साझेदारी को 2021 में व्यापक रणनीतिक साझेदारी के रूप में उन्नत किया गया था। तब से दोनों देशों के बीच नियमित उच्च स्तरीय राजनीतिक संवाद हो रहे हैं और दोनों पक्ष इसे और ऊंचाई पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस नए व्यापार समझौते का मकसद दोनों देशों के बीच आयात-निर्यात पर लगने वाले करों को कम या खत्म करना है। इससे भारतीय सामान ब्रिटेन में और ब्रिटिश सामान भारत में प्रतिस्पर्धी बनेंगे। दोनों देश 2030 तक अपने व्यापार को 120 अरब डॉलर तक बढ़ाने की इच्छा रखते हैं।

चकराता जनमन का नए सीएचसी की जगह देखने डीएम स्वयं चढ़े पहाड़

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments