Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandस्थानीय चुनाव का पहला चरण कल।

स्थानीय चुनाव का पहला चरण कल।

 dipr
  • कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
  • मतदान में बारिश से खलल संभव
  • पोलिंग पार्टियों को हो रही है दिक्कते

देहरादून। तमाम सारे विवाद और चुनौतियों के बीच कल 24 जुलाई को छोटी सरकार चुनने के लिए पहले चरण का मतदान होगा। हालांकि चुनाव आयोग और जिला प्रशासनों का दावा है कि उनके द्वारा किसी भी समस्या से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और राज्य में कल पहले चरण के लिए होने वाला मतदान शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न करा लिया जाएगा, लेकिन मौसम विभाग की चेतावनी यह बता रही है की बारिश मतदान में खलल डाल सकती है और मतदान का प्रतिशत कम रह सकता है।
कल जिन जिलों में पहले चरण का मतदान होना है उनमें 49 ब्लॉक के 17 हजार से अधिक प्रत्याशी चुनाव मैदान में है जिनके लिए 4679 मतदान केंद्र तथा 5823 मतदेय स्थल बने गए हैं। जिनमें से 1521 संवेदनशील और 533 अति संवेदनशील मतदान केन्द्र चिन्हित किए गए हैं। कल होने वाले इस मतदान के लिए पुलिस व सुरक्षा बलों के कुल 18 हजार सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। तीन दिनों से इन चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों को भेजने का काम जारी था।
इस चुनाव में कई बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है। देहरादून की बात करें तो यहां कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह के पुत्र अभिषेक तथा भाजपा नेता मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी मधु चौहान चुनाव मैदान में है। वही नैनीताल की बात करें तो यहां सरिता आर्य के बेटे रोहित आर्य व मातवर सिंह कंडारी के पुत्र चुनाव मैदान में है। उधर अल्मोड़ा में गोविंद सिंह कुंजवाल की पुत्रवधू सुनीता कुंजवाल भी चुनाव लड़ रही है।
पोलिंग पार्टियंा कुछ मतदान केंद्र तक पहुंच गई है तथा कुछ अभी भी रास्तों की दुर्गमता के कारण रास्ते में फंसी हैं। मौसम विभाग द्वारा पहले ही राज्य में कहीं सामान्य से अधिक तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम की इस बेरुखी के बीच कल होने वाले इस चुनाव में मतदान का प्रतिशत कम रहने की संभावना बनी हुई है। तथा कुछ ऐसे मतदान केंद्र भी हो सकते हैं जहां चुनाव हो पाना संभव न हो। लेकिन चुनाव आयोग ने इसके लिए फिर 28 को या 30 को मतदान कराने की योजना बना रखी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments