Thursday, October 22, 2026
Homeहरिद्वारकांवड़ियों की बाइक में लगी आग, मौके पर मचा हड़कंप।

कांवड़ियों की बाइक में लगी आग, मौके पर मचा हड़कंप।

 dipr

हरिद्वार। कांवडियों की चलती बाइक में आग लग जाने से अफरा तफरी फैल गयी। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया हालांकि इस दौरान बाइक सवार कांवडिए सुरक्षित रूप से उतर गए थे।
घटना गुरुकुल कांगड़ी फ्लाईओवर के ऊपर की है। यहंा बाइक में आग लगने के कारण ट्रैफिक जाम हो गया। कांवड़ मेले का आज अंतिम दिन है। बुधवार को सभी कांवडियों को अपने—अपने गंतव्य पर पहुंचकर जल चढ़ाना है। ऐसे में हरिद्वार में कांवडियों का जनसैलाब देखने को मिल रहा है।
कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार में गुरुकुल कांगड़ी फ्लाईओवर के ऊपर अचानक एक चलती हुई मोटरसाइकिल में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह से जलकर राख हो गयी। गनीमत रही कि आग लगने से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। बाइक सवार कांवडिए भी सुरक्षित बताये जा रहे है। कांवड़ मेंले के अंतिम चरण में हरिद्वार में इस समय डाक कांवड़ का जोर है। बड़ी संख्या में कांवडिए बाइक से जल लेकर तेज गति से जा रहे हैं। आज ऐसे ही जा रहे एक कांवडिये की बाइक में गुरुकुल कांगड़ी फ्लाईओवर पर अचानक आग लग गयी। बाइक धंू धू करके जलने लगी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर गुरुकुल कट पर ड्यूटी में तैनात दीवान सिंह तोमर एवं कॉन्स्टेबल टीपी शेर सिंह आग बुझाने में लग गए। अफरा—तफरी ऐसी थी कि पानी की बोतलों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। मगर आग पर काबू नही पाया जा सका। तब वहां मौजूद एक ट्रक ड्राइवर से अग्निशामक यंत्र लेकर आग पर काबू पाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments