Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhand233 पेटी शराब के साथ तीन लोग गिरफ्तार

233 पेटी शराब के साथ तीन लोग गिरफ्तार

 dipr
  • गिरफ्तार तस्करों में दो हरियाणा के व एक दून का है शामिल
  • सहसपुर में गोदाम बनाकर पंचायत चुनाव में की जानी थी सप्लाई

देहरादून। पंचायत चुनाव को लेकर शराब तस्कर कितनी सरगर्मियंा दिखा रहे है, इसकी बानगी आज सुबह सामने आयी है। एसटीएफ व विकासनगर पुलिस ने जब सूचना के बाद एक वाहन को रोका तो उसमें भारी मात्रा में चंडीगढ़ मार्का शराब सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं उनके निशानदेही पर सहसपुर में एक अन्य तस्कर की भी शराब सहित गिरफ्तारी हुई है। जिसने पंचायत चुनाव के चलते क्षेत्र में अवैध शराब को एकत्र करने के लिए गोदाम बनाया हुआ था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि एसटीएफ उत्तराखंड को जानकारी मिली थी कि उत्तराखंड में होने जा रहे हैं आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भारी मात्रा में हरियाणा,पंजाब, चंडीगढ़ से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की तस्करी उत्तराखंड के सीमावर्ती जिलों में किए जाने की संभावना है, सूचना पर कार्यवाही करते हुए आज सुबह कुल्हाल बैरियर पर एसटीएफ द्वारा थाना विकासनगर की पुलिस के साथ चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक हरियाणा नम्बर की पिकअप गाड़ी को रोककर चेक किया गया तो उसके अंदर 202 पेटी चंडीगढ़ मार्का शराब बरामद हुई। वाहन सवार दो लोगों को हिरासत में लेने के बाद की गयी पूछताछ में उन्होने अपना नाम रोहतास पुत्र रामचंद्र निवासी ग्राम मंडाना जिला भिवानी हरियाणा एवं आनंद पुत्र लखीराम ग्राम पोस्ट बड़गांव जिला करनाल हरियाणा बताया। बताया कि फतेहपुर,धर्मावाला थाना सहसपुर के निवासी विजयपाल ने अपने यहंा अवैध शराब का गोदाम बनाया हुआ है और वही से वह इस शराब की सप्लाई देहरादून क्षेत्र के अन्य जगहों पर करता है। पकड़ी गई शराब को भी वह लोग विजयपाल को ही देने जा रहे थे। जिस पर एसटीएफ द्वारा थाना सहसपुर पुलिस से संपर्क कर चौकी इंचार्ज धर्मावाला एवं चौकी इंचार्ज हरबर्टपुर को साथ लेकर विजयपाल पुत्र बनारसी लाल के घर पर छापा मारा तो वहां से 31 पेटी अंग्रेजी शराब चंडीगढ़ हरियाणा मार्का बरामद हुई है। दोनो स्थानों से कुल 233 पेटी अंग्रेजी शराब चंडीगढ़,हरियाणा मार्क बरामद की गई है। बहरहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments