Thursday, October 22, 2026
HomeDelhiRekha Gupta Controversy : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बंगले के लिए पीडब्ल्यूडी...

Rekha Gupta Controversy : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बंगले के लिए पीडब्ल्यूडी ने जारी किया 60 लाख रुपये का टेंडर

 dipr

Rekha Gupta Controversy :  दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बंगले के लिए एक टेंडर जारी किया है। घर के निर्माण के लिए जारी किए गए इस टेंडर की खास बात यह है कि इसे सीएम के आधिकारिक आवास के निर्माण के लिए नहीं, बल्कि रेनोवेशन के लिए जारी किया गया है। पीडब्ल्यूडी ने इसके लिए 60 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। इसे लेकर दिल्ली में मुख्य विपक्षी दल- आम आदमी पार्टी (आप) के साथ-साथ कांग्रेस ने भी सीएम रेखा गुप्ता को घेरा है। आप ने रेखा गुप्ता के बंगले को माया महल बुलाना भी शुरू कर दिया है।

TRINIDAD AND TOBAGO : त्रिनिदाद और टोबैगो में पीएम मोदी बोले- बिहार की विरासत पूरी दुनिया का गौरव बढ़ा रही है

पहले जानें- कहां हैं सीएम रेखा गुप्ता का बंगला, इसे लेकर विवाद क्या?

बताया गया है कि रेखा गुप्ता को दो बंगले आवंटित हुए थे। इनमें से पीडब्ल्यूडी ने बंगला नंबर-1 के लिए रेनोवेशन का टेंडर जारी किया है। यहां मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता खुद रहेंगी। वहीं, उनका दूसरा बंगला, बंगला नंबर-2 फिलहाल कैंप ऑफिस के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा।

बंगला नंबर-1 को लेकर खास बात यह है कि पहले यहां दिल्ली के उपराज्यपाल का दफ्तर था। इसके चलते बंगले में कमरों को अलग-अलग केबिन में बांट दिया गया था। एक-एक कमरे को दो या तीन वर्गों में किया गया था, ताकि यहां सरकारी कर्मियों के लिए क्यूबिकल्स बनाए जा सकें। ऐसे में जब रेखा गुप्ता ने जून में इस बंगले को अपना निवास बनाए जाने के लिए चुना था, तब अनुमान लगाया जा रहा था कि इसका रेनोवेशन नए सिरे से कराया जाएगा।

गौरतलब है कि रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री बनने के बाद से अब तक अपने परिवार के साथ अपने शालीमार बाग स्थित निजी निवास पर रह रही हैं। एक मीडिया ग्रुप ने कुछ समय पहले ही जानकारी दी थी कि रेखा गुप्ता पहले लुटियंस दिल्ली में अपने रहने के लिए घर ढूंढ रही थीं, लेकिन पीडब्ल्यूडी के पास केंद्र सरकार के प्रबंधन के अंतर्गत आने वाले बंगलों से बदलने के लिए कोई ढंग का बंगला नहीं था।

टेंडर के मुताबिक, 60 लाख रुपये का जो टेंडर जारी हुआ है, उसमें खर्च किसी निर्माण कार्य में नहीं होना है। बल्कि सिर्फ इलेक्ट्रिकल और इंटीरियर फिटिंग से जुड़े काम कराए जाने हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि राजनिवास पर सीएम रेखा गुप्ता को जो बंगला मिला है, वह टाइप-7 का बंगला है। इसमें चार बेडरूम, ड्रॉइंग रूम, बिजनेस हॉल, एक कॉमन हॉल, आगंतुकों के लिए एक विजिटर हॉल, हाउस हेल्प के लिए कमरा, सभी में बाथरूम, एक बड़ा लॉन, किचन और घर के पीछे एक बैक यार्ड शामिल है।

टेंडर के मुताबिक, जिस बंगले का रेनोवेशन होना है, वहां पहले चरण का टेंडर जारी हुआ है। यहां 2 टन वाले 14 एसी लगाए जाने हैं, जिनका खर्च 7.7 लाख रुपये तय किया गया है। इसके अलावा पांच स्मार्ट टीवी लगाए जाने हैं, जिनके लिए 9.3 लाख रुपये दर्शाए गए हैं। इसके अलावा 6.03 लाख की लाइटें लगाई जानी हैं। बंगले में सुरक्षा के लिए 14 सीसीटीवी भी लगाए जाने हैं, जिनके लिए 5.73 लाख रुपये अलग से तय किए गए हैं। दूसरी तरफ बंगले में छत पर लगने वाले 23 प्रीमियम पंखे (सीलिंग फैन) लगेंगे। इन पर करीब 1.8 लाख रुपये का खर्च तय किया गया है। इसके अलावा 16 दीवार वाले फैन लगेंगे। बंगले में बिजली की निर्बाध व्यवस्था के लिए दो लाख रुपये से यूपीएस सिस्टम लगाना भी तय किया गया है।

इतना ही नहीं, बंगले में किचन के लिए टेंडर में अलग से कुछ सुविधाएं लगाने का जिक्र है। इनमें 85 हजार रुपये का ओटीजी (ओवन-टोस्टर-ग्रिल), 60 हजार रुपये का डिश वॉशर, 63 हजार रुपये का गैस स्टोव, 32 हजार रुपये के माइक्रोवेव और 77 हजार रुपये की वॉशिंग मशीन का खर्च शामिल है।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने टेंडर के जरिए बंगले में लाइट्स के लिए भी जबरदस्त खर्च का जिक्र किया है। बताया गया है कि सीएम बंगले में 115 डेकोरेटिव लाइट्स लगाई जाएंगी। इनमें दीवार पर लगने वाली लाइट्स, हैंगिंग लाइट्स, तीन बड़े झूमर शामिल रहेंगे। इसमें 6.03 लाख का खर्च तय किया गया है। इसके अलावा बंगले में 91 हजार रुपये के खर्च से छह गीजर भी लगाए जाएंगे, ताकि लगातार गरम पानी की सप्लाई सुनिश्चित रहे।

No Fuel Policy : दिल्ली सरकार ने यू-टर्न लेते हुए पुराने वाहनों की जब्ती पर रोक

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments