Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडCORONA CASE IN UTTARAKHAND : उत्तराखंड में 70 पहुंची कोरोना संक्रमित मरीजों...

CORONA CASE IN UTTARAKHAND : उत्तराखंड में 70 पहुंची कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या

 dipr

देहरादून: CORONA CASE IN UTTARAKHAND  उत्तराखंड में कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. बुधवार को कोरोना के तीन नए मामले पाए गए हैं. जिसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 70 हो गई है. अभी तक मिले कोरोना संक्रमित मरीजों में से 58 उत्तराखंड, जबकि 12 मरीज राज्य के बाहर से हैं. इस संक्रमण से अब तक 53 मरीज रिकवर हो गए हैं.

उत्तराखंड में फिल्म निर्माण पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक दिवसीय कार्यशाला

देहरादून के कोरोना नोडल अधिकारी डॉक्टर चंदन सिंह ने बताया कि कोविड को लेकर स्थिति नियंत्रण में है. अभी तक सामने आए मामलों में से किसी भी मरीज में कोई भी गंभीर लक्षण नहीं पाए गए हैं. उन्होंने लोगों से संक्रमण से बचने के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी है.

उन्होंने बताया कि अब तक 701 लोगों की जांच की जा चुकी है. फिलहाल पांच एक्टिव केस हैं, इनमें से तीन रोगी होम आइसोलेशन में हैं, जबकि एक मरीज कैलाश अस्पताल और एक राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती है.मानसून के बीच डेंगू का प्रकोप भी बढ़ रहा है देहरादून में हो रही बारिश के बीच बुधवार को डेंगू के पांच नए मरीज मिले हैं.

इनमें तीन श्री महंत इंद्रेश अस्पताल, एक मरीज एम्स ऋषिकेश, जबकि एक मरीज हिमालयन इंस्टीट्यूट जोलीग्रांट में भर्ती है. अभी तक डेंगू की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 8173 सैंपल कलेक्ट किए जा चुके हैं. देहरादून जिले में अब तक 138 मामले रिपोर्ट हुए हैं. इनमें से 72 ड़ेंगू रोगी देहरादून, 66 मामले बाहर से हैं. स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अब तक 116 मरीज रिकवर हो गए हैं. फिलहाल 22 डेंगू के केस एक्टिव हैं. जिसमें 11 श्री महंत इंद्रेश अस्पताल, चार हिमालयन अस्पताल जोलीग्रांट, चार मरीज एम्स ऋषिकेश, एक मरीज ग्राफिक एरा अस्पताल और दो मरीज होम आइसोलेशन में हैं.

HALDWANI CAR ACCIDENT : हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, उफनती नहर में गिरी कार; 4 लोगों की मौत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments