Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयOdisha Dalit Controversy : दलितों के साथ बर्बरता,नाले का पानी पीने पर...

Odisha Dalit Controversy : दलितों के साथ बर्बरता,नाले का पानी पीने पर किया मजबूर; 9 लोगों को हिरासत में लिया

 dipr

Odisha Dalit Controversy :   ओडिशा के गंजाम जिले के धारकोटे पुलिस स्टेशन के अंतर्गत खारीगुम्मा गांव में रविवार को दो दलितों को कुछ लोगों ने शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. इस घटना में पुलिस ने 9 लोगों को हिरासत में लिया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने धारकोटे घटना की निंदा की और कहा कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए. उन्होंने पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा शासित राज्यों में ऐसी घटनाएं आम होती जा रही हैं क्योंकि उनकी राजनीति नफरत और भेदभाव पर आधारित है.

PM On Terrorism : ‘भारतीयों का खून बहाने वालों के लिए कोई भी ठिकाना सुरक्षित नहीं’, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बोले पीएम

जानें क्या है पूरा मामला

दो दलित व्यक्ति रविवार को अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज के तौर पर तीन गायें खरीदकर गंजाम जिले के धाराकोट के पास हरिपुर से सिंगीपुर लौट रहे थे. तभी खारीगुम्मा के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया. बदमाशों ने उन पर मवेशियों की तस्करी का आरोप लगाया और पैसे मांगे. मना करने पर दोनों व्यक्तियों के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई और उनके सिर का मुंडन कर दिया गया. दोनों को खारीगुम्मा से जाहाडा तक करीब दो किलोमीटर तक घुटनों के बल चलने के लिए मजबूर किया गया. पीड़ितों को घास खाने और नाले का पानी पीने के लिए भी मजबूर किया गया.

इस मामले में नौ लोगों को हिरासत में लिया गया

हालांकि, हमलावरों के चंगुल से दोनों किसी तरह से बच निकले और उन्होंने धराकोट पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई. शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के बाद दोनों के सिर और पीठ पर चोटें आई. धराकोट पुलिस ने दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी. गंजाम जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है कि इस मामले में नौ लोगों को हिरासत में लिया गया.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस पूछताछ में पता चला है कि हमलावर जबरन वसूली करना चाहते थे. हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है. दलित संगठनों की ओर से इस घटना की घोर निंदा की गई है. साथ ही पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है. बता दें कि सरकार दलितों के खिलाफ अत्याचार के मामलों पर सख्ती से कार्रवाई करती है. इस मामले में भी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपियों को दबोच लिया.

Uttarkashi Landslide : यमुनोत्री यात्रा बाधित,लापता लोगों की खोजबीन जारी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments