Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयSonam Raghuvanshi : राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को...

Sonam Raghuvanshi : राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलांग ले जा रही मेघालय पुलिस

 dipr

Sonam Raghuvanshi :  राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस शिलांग ले जा रही है। उसे गाजीपुर से पटना के फुलवारी शरीफ पुलिस स्टेशन ले जाया गया। फिलहाल सोनम रघुवंशी को यहीं रखा गया है। इसके बाद पुलिस सोनम को लेकर कोलकाता, फिर गुवाहाटी पहुंचेगी। फिर पुलिस सोनम को गुवाहाटी से शिलांग ले जाएगी।

Helicopter Accident : चारधाम यात्रा के दौरान बढ़ रहे हैं हेलिकॉप्टर हादसे, कारणों का कोई अता पता नहीं

दरअसल, पुलिस ने राजा रघुवंशी की हत्या मामले में सोनम सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। राजा की हत्या पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा में हनीमून के दौरान की गई थी। राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी 23 मई को लापता हो गए थे। 2 जून को उनकी पत्नी की तलाश के दौरान राजा का शव एक खाई में मिला था।

इस बीच 9 जून को सोनम सुबह-सुबह यूपी के गाजीपुर में सामने आई और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इससे पहले पुलिस और एसआई ने कथित तौर पर देश को हिला देने वाले अपराध में शामिल अन्य लोगों को भी पकड़ लिया। मामले में अब तक सोनम समेत पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

साजिश को अंजाम देने के लिए सोनम और राज ने शिलांग को ठिकाना चुना। इसी के तहत सोनम ने राजा को हनीमून के लिए शिलांग जाने के लिए मनाया। दोनों ने राजा की हत्या के लिए भाड़े पर तीन हत्यारे किए। खुद शिलांग न जाकर राज ने तीनों हत्यारों आकाश राजपूत, विशाल चौहान और आनंद कुर्मी को इंदौर से ही सोनम-राजा के पीछे लगा दिया। शिलांग में राजा ने जहां से स्कूटर किराये पर लिया, वहीं से हत्यारों ने भी बाइक किराये पर ली थी। तीनों ने खुद को मप्र का बताकर राजा का विश्वास जीता और साथ में घूमते रहे। तीनों हत्यारों को दंपती के साथ एक गाइड ने भी देखा था। यह सुराग भी पुलिस के लिए इस मामले में अहम साबित हुआ। सोनम के सामने ही हत्यारों ने राजा की सोहरा स्थित बंद पार्किंग यार्ड में धारदार हथियार से हत्या की। इसके बाद राजा के शव को खाई में फेंक दिया। शव ठिकाने लगाने के बाद तीनों हत्यारे अलग हो गए।

ये घटनाक्रम भी बने सुराग

23 मई को सोनम ने सास से बात की। दोपहर बाद दोनों के फोन अचानक बंद हो गए। इससे सवाल खड़े हुए। पुलिस ने इसे जांच में लिया।

हत्या के बाद हथियार भी राजा के शव के पास मिला। यदि हत्यारों को सोनम को भी मारना होता, तो उसी का इस्तेमाल करते। इससे पुलिस समझ गई कि सोनम की हत्या नहीं हुई है। वह लापता है। सोनम ने पूरी साजिश रची थी। उसी ने गुवाहटी के लिए प्लेन के टिकट बुक कराए थे। पर, वापसी के टिकट नहीं बुक कराए थे। यह तथ्य भी सवाल खड़े कर रहे थे।

Jyoti Malhotra Espionage Case : क्या Jyoti Malhotra को मिलेगी बेल? आज कोर्ट में होगी पेशी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments