Thursday, October 22, 2026
Homeहरिद्वारGanga Dussehra Snan : हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, ये है...

Ganga Dussehra Snan : हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, ये है शुभ मुहूर्त

 dipr

हरिद्वार: Ganga Dussehra Snan   आज गंगा दशहरा का स्नान पर्व है. मान्यता है कि आज ही के दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था. इस मौके पर हरिद्वार में गंगा स्नान करने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सुबह से गंगा स्नान करने पहुंच रहे हैं. श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर पूजा कर मां गंगा से सुख समृद्धि की कामना की.

Caste Census in india : 16 साल बाद होगी 16वीं जनगणना, 30 लाख गणनाकर्मी लगेंगे

हरिद्वार में गंगा दशहरा स्नान

माना जाता है कि मां गंगा ने आज के दिन ही धरती पर अवतरित होकर राजा भागीरथ के पुरखों का उद्धार किया था. इसलिए आज के दिन हर की पैड़ी पर ब्रह्मकुंड में गंगा स्नान करने का विशेष महत्व है. मान्यता है कि गंगा दशहरा पर गंगा स्नान करने से 10 तरह के पापों से मुक्ति मिलती है. इस दिन गंगा स्नान करके दान करने और जल का दान करने का विशेष महत्व है.

गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

गंगा दशहरा के मौके पर हरिद्वार में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही. तड़के से ही यहां पर स्नान करने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी थी. बड़ी संख्या में लोगों ने हर की पैड़ी पर ब्रह्मकुंड और अन्य घाटों में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाई.

पंडित जी ने बताया गंगा स्नान का महत्व

श्रद्धालुओं का मानना है कि गंगा स्नान करने से सभी दुःख दूर होते हैं और पापों से मुक्ति मिलकर मोक्ष की प्राप्ति होती है. ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज राजन त्रिपाठी ने बताया कि-

पौराणिक मान्यता है कि आज के दिन गंगा स्नान मौन रहकर करना चाहिए. स्नान करने से व्यक्ति को दस प्रकार के दोष, चार प्रकार के शारीरिक, तीन प्रकार के मानसिक और तीन प्रकार के वाचिक अर्थात मुंह से बोलने वाले दोषों का शमन होता है.

ये है स्नान मुहूर्त

पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल दशमी तिथि 4 जून को रात 11.54 बजे लग चुकी है. ये 5 जून को देर रात 2.15 बजे समाप्त होगी. उदया तिथि के अनुसार गंगा दशहरा आज 5 जून को मनाया जा रहा है. गंगा स्नान का उत्तम मुहूर्त आज 5 जून को सुबह 4.07 बजे तक था. इस समय ब्रह्म मुहूर्त था. 9.14 बजे तक रहने वाला सिद्धि योग भी गंगा स्नान और दान के लिए शुभ बताया गया है.

Bengaluru Stampede : RCB की जीत का जश्न मातम में बदला, भगदड़ के बाद हर तरफ चीख पुकार

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments