Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandBUS ACCIDENT IN UTTARKASHI : गंगोत्री हाईवे पर सड़क पर पलटी तीर्थयात्रियों...

BUS ACCIDENT IN UTTARKASHI : गंगोत्री हाईवे पर सड़क पर पलटी तीर्थयात्रियों की बस, 8 गंभीर घायल

 dipr

उत्तरकाशी :  BUS ACCIDENT IN UTTARKASHI  गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ समेत रेस्क्यू टीमें मौके लिए रवाना हुई. बस मध्य प्रदेश की बताई जा रही है. हादसे में आठ तीर्थयात्री घायल बताए जा रहे हैं. वहीं घायल तीर्थयात्रियों का रेस्क्यू कर हॉस्पिटल भेजा जा रहा है.

HARVARD UNIVERSITY : हार्वर्ड को विदेशी छात्रों को दाखिला देने से क्यों रोका गया

शुक्रवार को मध्य प्रदेश के तीर्थयात्री बस पर गंगोत्री धाम के लिए यात्रा पर जा रहे थे. अचानक गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के पास बस सड़क पर पलट गई. गनीमत यह रही कि बस सड़क पर ही पलट गई. यात्री बस यदि खाई में गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था. बस में 45 तीर्थयात्री सवार थे, जिसमें आठ तीर्थयात्री घायल हो गए.

बस पलटने का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है. आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार तीर्थयात्रियों की गंगोत्री धाम के लिए जा रही थी. सभी घायल तीर्थयात्रियों को जिला अस्पताल में लाया जा रहा है. बता दें कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जोरों पर चल रही है. देश-विदेश से श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर आ रहे हैं. पहाड़ी मार्ग होने से हल्की सी चूक हादसों की वजह बन जाती है, ऐसे में सावधानी ही बचाव है.

गौर हो कि 22 मई को पौड़ी जिले में एक बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई थी. सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी और 6 लोग गंभीर घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. वहीं घायल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां सभी घायलों को उपचार दिया गया.

Muhammad Yunus : मोहम्मद यूनुस दे सकते हैं इस्तीफा, क्या है इसकी वजह?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments