Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयDonald trump : भारत-पाकिस्तान तनाव ट्रेड डील से घटाया, अमेरिकी राष्ट्रपति ने...

Donald trump : भारत-पाकिस्तान तनाव ट्रेड डील से घटाया, अमेरिकी राष्ट्रपति ने फिर बार दोहराई बात

 dipr

Donald trump : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम कराने को लेकर एक बार फिर अपना दावा दोहराया है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया सैन्य तनाव को व्यापार समझौते (ट्रेड डील) के जरिए सुलझाया है। उन्होंने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा से व्हाइट हाउस में मुलाकात के दौरान कहा कि अगर आप देखेंगे कि हमने अभी पाकिस्तान और भारत के साथ क्या किया, हमने पूरा मामला सुलझाया। ट्रंप ने ये भी कहा कि मेरा मानना है कि ये पूरा मामला ट्रेड के जरिए सुलझा है।

Rajasthan : बीकानेर से आज पीएम भरेंगे हुंकार, राष्ट्र रक्षा पर होगी बात

ट्रंप ने दोहराया अपना दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैंने दोनों नेताओं से बात की। पीएम मोदी मेरे दोस्त हैं। पाकिस्तान के पास भी अच्छे लोग और नेता हैं। किसी को तो आखिर में गोली चलानी बंद करनी थी। इस पर दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति ने कहा कि पीएम मोदी, हमारे साझा मित्र हैं।

श्रेय लेने की होड़ में दिख रहे अमेरिकी राष्ट्रपति

बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम कराने को लेकर श्रेय लिया हो। इससे पहले तनाव के बीच उन्होंने भारत-पाकिस्तान के आधिकारिक घोषणा से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर दावा किया था कि उन्होंने भारत-पाक तनाव को शांति से सुलझाने में अहम भूमिका निभाई है।

ट्रंप के दावे पर पूर्व अमेरिकी NSA ने कसा तंज

इससे पहले अमेरिका के पूर्व एनएसए ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्थता के दावे पर तंज कसा। बोल्टन ने कहा कि ट्रंप को श्रेय लेने की आदत है। यह भारत के लिए व्यक्तिगत नहीं है। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप हर चीज का श्रेय लेते हैं। मुझे लगता है कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत की थी।

उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि यह ठीक वैसा जैसा होगा, जैसे अन्य देश भी यह देखने के लिए कॉल कर रहे हैं कि वे क्या कर सकते हैं। ट्रंप की खासियत है, वह हर किसी के श्रेय लेने से पहले ही कूद पड़ते हैं। यह परेशान करने वाला हो सकता है। लेकिन यह भारत के खिलाफ कुछ नहीं है। यह सिर्फ ट्रंप का ट्रंप होना है।

भारत-पाकिस्तान तनाव, एक नजर

गौरतलब है कि भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला किया। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहुलगाम आतंकी हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसका भारत ने करारा जवाब दिया।

दोनों देशों के बीच चार दिन तक ड्रोन और मिसाइल हमले हुए। अंततः 10 मई को भारत और पाकिस्तान ने पूर्ण और तत्काल संघर्ष विराम पर सहमति जताई। उसी दिन ट्रंप ने एलान किया कि अमेरिका की मध्यस्थता से दोनों देशों के बीच यह समझौता हुआ।

J-K Encounter : किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने गोलीबारी के बाद तीन आतंकी घिरे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments