Thursday, October 22, 2026
HomeमनोरंजनMET GALA 2025 : SRK ने मार्डन राजा तो पंजाब के प्रिंस...

MET GALA 2025 : SRK ने मार्डन राजा तो पंजाब के प्रिंस बन दिलजीत दोसांझ ने ली एंट्री

 dipr

MET GALA 2025 :  मेट गाला 2025 का आगाज हो चुका है. यह आयोजन मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट हो रहा है. 2025 मेट गाला की थीम ‘टेलर्ड फॉर यू’ है. इस साल मेट गाला भारतीय सिनेमा और फैशन के लिए खास है. शाहरुख खान से लेकर दिलजीत दोसांझ जैसे कई बॉलीवुड सेलेब्स ने मेट गाला में डेब्यू किया है. आइए सबसे बड़े फैशन इवेंट में धूम मचाने वाले भारतीय सेलेब्स पर एक नजर डालते हैं…

Rudraprayag News : केदारनाथ यात्रा से महिला स्वयं सहायता समूहों को मिल रहा है काम

शाहरुख खान का मेट गाला 2025 डेब्यू

शाहरुख खान ने मेट गाला 2025 में अपनी पहली शानदार उपस्थिति सब्यसाची के ब्लैक सूट में दी, जिसके साथ उन्होंने गोल्डन जूलरी पहनी थी, जो थीम सुपरफाइन: टेलरिंग ब्लैक स्टाइल पर आधारित थी. शाहरुख ने स्टाइलिश ब्लैक सूट, ‘SRK’ और ‘K’ अक्षर वाले दो नेकलेस, कई सारे रिंग्स, एक शानदार घड़ी और गोल्डन डिटेलिंग वाली राजदंड के साथ अपने लुक को पूरा किया.

उन्होंने ब्लैक ग्लासेस के साथ अपने लुक को और निखारा. शाहरुख ने ब्लू कार्पेट पर अपने ओपन-हैंडेड पोज से फैंस का दिल जीत लिया. वहीं, डिजाइनर सब्यसाची भी उनके साथ व्हाइट आउटफिट में नजर आए.

बंगाल टाइगर सब्यसाची की ब्रांड पहचान का भी हिस्सा है. शाहरुख का लुक मेट गाला 2025 की थीम ‘टेलरिंग ब्लैक स्टाइल’ पर खरा उतरा. इस साल के मेट गाला में डिजाइनर सब्यसाची भी नजर आए.

मेट गाला के ब्लू कार्पेट पर किंग खान अपने सिग्नेचर पोज से लेकर फ्लाइंग किस तक देते दिखें. किंग खान ने मेट गाला में अपनी पहली उपस्थिति पर फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

मेट गाला में डेब्यू करने वाले पहले पगड़ीधारी एक्टर-गायक बने दिलजीत

दिलजीत दोसांझ ने मेट गाला 2025 में अपनी पहली धमाकेदार एंट्री की और अपनी पंजाबी संस्कृति को पूरी शान से दुनिया के सामने पेश किया. मशहूर डिजाइनर प्रबल गुरुंग द्वारा बनाए गए ‘महाराजा लुक’ में पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत ऑफ-व्हाइट अचकन, पायजामा और पगड़ी में नजर आए.

दिलजीत के इस खास आउटफिट पर गुरुमुखी में लिखे शब्द थे. इतना ही नहीं, दिलजीत के आउटफिट पर पंजाब का नक्शा भी बनाया गया था, जिसने सभी का ध्यान खींचा. स्टाइलिस्ट अभिलाषा देवनानी ने कई नेकलेस, पगड़ी ज्वैलरी और तलवार के साथ उनके लुक को पूरा किया. इस लुक ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया.

Uttarakhand Chardham : चारों धामों से लेकर लगातार यात्रा तैयारियों का जायजा ले रहे हैं सीएम धामी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments