Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandWeather Alerts Uttarakhand : उत्तराखंड में आज जमकर होगी बारिश,तेज हवाओं के...

Weather Alerts Uttarakhand : उत्तराखंड में आज जमकर होगी बारिश,तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

 dipr

Weather Alerts Uttarakhand :  प्रदेशभर में आज  को भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेशभर में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Goa stampede : गोवा में श्री लैराई देवी जात्रा के दौरान भगदड़, छह लोगों की मौत, 15 श्रद्धालु घायल

केदारनाथ धाम है बहुत ठंडा

केदारनाथ धाम में भी जमा देने वाली ठंड पड़ रही है. यहां अधिकतम तापमान 4° सेल्सियस है तो न्यूनतम तापमान -6° सेल्सियस है. यहां बहने वाली मंदाकिनी नदी में पहाड़ों की बर्फ पिघलकर आ रही है, जो ठंड को और बढ़ा रही है. हालांकि यहां दिन में धूप भी निकल रही है, लेकिन अधिक ऊंचाई पर होने के कारण ठंड खूब है. इसके बावजूद यहां शुक्रवार 2 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के पहले ही दिन 30 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए।

बदरीनाथ में जमा देने वाली ठंड

बदरीनाथ धाम केदारनाथ से भी ठंडा है. यहां का तापमान यमुनोत्री जैसा ही है. बदरीनाथ धाम अलकनंदा नदी के किनारे है, इस कारण भी यहां पर ठंडक ज्यादा रहती है. बदरीनाथ का अधिकतम तापमान 2° और न्यूनतम तापमान -7° सेल्सियस है।

जबकि, देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चम्पावत, टिहरी, हरिद्वार, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते प्रदेशभर में पांच मई तक ऐसा ही हाल रहेगा। जबकि, छह मई को भी प्रदेशभर में मौसम बदला रह सकता है।

NAINITAL GIRL PHYSICAL ASSAULT : राज्य में कानून व्यवस्था का उल्लंघऩ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए – CM

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments