Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयWest Bengal Fire : कोलकाता के होटल में लगी आग,14 लोगों की...

West Bengal Fire : कोलकाता के होटल में लगी आग,14 लोगों की मौत, कई घायल

 dipr

West Bengal Fire : पश्चिम बंगाल में कोलकाता के मेचुआपट्टी इलाके में मंगलवार रात एक होटल में आग लग गई। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। जबकि, कई अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

CM Dhami Delhi Visit : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मिले सीएम, कई परियोजनाओं पर हुई चर्चा

कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज कुमार वर्मा, आग रात करीब 8:15 बजे ऋतुराज होटल के परिसर में लगी, जिसके बाद बुर्राबाजार के भीड़भाड़ वाले इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग इमारत की खिड़कियों और संकरी दीवारों से भागने की कोशिश करते दिखाई दिए। इस दौरान चौथी मंजिल से कूदने का प्रयास करते समय कई लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि 14 शव बरामद किए गए हैं और टीमों ने कई लोगों को बचाया है।

उन्होंने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है और बचाव अभियान अभी भी जारी है। आगे की जांच चल रही है। जांच के लिए एक विशेष टीम भी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। हालांकि, उन्होंने संदेह जताया है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है।

दमकल विभाग की 10 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

सूचना पर दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जिन्होंने आग पर काबू पाया। हालांकि, भीड़भाड़ वाला इलाका होने के चलते दमकल विभाग की गाड़ियों को वहां पहुंचने में मुश्किलें हुईं और कर्मचारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बता दें कि बुर्राबाजार पूर्वी भारत का सबसे बड़ा थोक बाजार है।

भाजपा अध्यक्ष मजूमदार ने व्यक्ति की मौत पर जताया दुख

कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम और पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा ने घटनास्थल का दौरा किया। इसके अलावा, राज्य भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने व्यक्ति की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘कोलकाता के बुर्राबाजार के मेचुआ इलाके में एक होटल में लगी भीषण आग में 14 लोगों की मौत से मैं बहुत दुखी हूं। मैं भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं को रोकने के लिए अग्नि सुरक्षा उपायों की गहन समीक्षा और अधिक सख्त निगरानी की अपील करता हूं।’

RANVEER ALLAHBADIA ROW : पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया को इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद में सुप्रीम कोर्ट से राहत

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments