Thursday, October 22, 2026
HomeDelhiDelhi Mayor Election: आज से दिल्ली में ट्रिपल इंजन की सरकार, AAP...

Delhi Mayor Election: आज से दिल्ली में ट्रिपल इंजन की सरकार, AAP ने किया महापौर चुनाव का बहिष्कार

 dipr

नई दिल्ली। Delhi Mayor Election:  आम आदमी पार्टी महापौर चुनाव में अपना प्रत्याशी न उतारकर पीछे हट चुकी है और अब चुनाव बहिष्कार की भी घोषणा कर दी है। ऐसे में राजधानी में शुक्रवार से ट्रिपल इंजन की सरकार की शुरुआत हो जाएगी। केंद्र और राज्य के साथ दिल्ली नगर निगम की सत्ता में भी भाजपा के काबिज होने का रास्ता साफ हो गया है। शुक्रवार को नगर निगम में महापौर का चुनाव है। नतीजे भी शाम तक आ जाने का अनुमान है। इसमें भाजपा के महापौर पद के प्रत्याशी राजा इकबाल सिंह की जीत तय मानी जा रही है।

Employment For Youth : संस्कृत को रोजगार से जोड़ा जाए – CM धामी

जीत की उम्मीदें धूमिल हो चुकी

वहीं, आठ सीटों वाली कांग्रेस के महापौर पद के प्रत्याशी मंदीप सिंह की जीत की उम्मीदें धूमिल हो चुकी हैं। ऐसे में हार देख कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव की प्रक्रिया होने से पहले ही अपना नाम वापस ले सकते हैं, जिससे नया महापौर निर्विरोध चुने जाने की भी संभावना है।

चौथी बार लगातार पीठासीन अधिकारी नियुक्त हुई

2023 से महापौर चुनाव में वह चौथी बार लगातार पीठासीन अधिकारी नियुक्त हुई हैं। वह भाजपा से तीसरी बार पार्षद बनी हैं, इसलिए वरिष्ठता के आधार पर उनको हर बार पीठासीन अधिकारी बनाया जाता है। भाजपा के महापौर प्रत्याशी के चुनाव जीतते ही यह दूसरा मौका होगा, जब दिल्ली में नगर निगम से लेकर विधानसभा और केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी।

इससे पहले 1998 में यही स्थिति थी। भाजपा ने महापौर पद पर राजा इकबाल सिंह और उप महापौर पद पर जय भगवान यादव को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने मंदीप सिंह को महापौर और अरिबा खान को उप महापौर पद का प्रत्याशी बनाया है।

जनहित में महापौर चुनाव का बहिष्कार करने का लिया है निर्णय: अंकुश नारंग

आप के वरिष्ठ पार्षद अंकुश नारंग, मुकेश गोयल और शैली ओबेराय ने महापौर चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की है। आप नेताओं का कहना है कि वह दिल्ली की जनता के हित में महापौर व उप महापौर चुनाव में भाग नहीं लेगी। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार हो जाएगी। अब भाजपा पूरी तरह से दिल्ली को संभाले।

महापौर व उप महापौर चुनाव में कौन-कौन करता है मतदान

238 पार्षद (कुल 250 सीटों में 12 पद रिक्त हैं)
14 मनोनीत विधायक
सात लोकसभा सदस्य
तीन राज्यसभा सदस्य

किसके पास हैं कितने सदस्य

कुल वोट – 262

भाजपा- 135 (117 पार्षद, 11 विधायक और सात लोकसभा सदस्य)
आप- 119 (113 पार्षद तीन विधायक और तीन राजस्यभा सदस्य)
कांग्रेस- 8

आप करेगी चुनाव का बहिष्कार तो चुनाव में क्या होगी स्थिति

कुल सदस्य:143
चुनाव जीतने के लिए चाहिए 72
भाजपा :135
कांग्रेस : 8

प्रत्याशी

पार्टी महापौर उपमहापौर
भाजपा राजा इकबाल सिंह जय भगवान यादव
कांग्रेस मंदीप सिंह अरिबा खान

PM Visit Bihar : राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में PM मोदी लेंगे भाग

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments