Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयPahalgam Attack : श्रीनगर हवाई अड्डे पर लाए गए शव, मृतक के...

Pahalgam Attack : श्रीनगर हवाई अड्डे पर लाए गए शव, मृतक के परिवार को मिलेंगे 10 लाख

 dipr

Pahalgam Attack : दक्षिण कश्मीर के प्रमुख पर्यटक स्थल पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों ने कायराना हरकत की है। आतंकियों ने अंधाधुंध गोली बारी की और 26 लोगों की जान ले ली। पीएम मोदी ने हमले की निंदा करते हुए दुख जताया है।

Pahalgam Terror Attack : पहलगाम आतंकी हमले के बाद उत्तराखंड में भी पुलिस अलर्ट,सार्वजनिक स्थानों चेकिंग के निर्देश

डोगरा फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

जम्मू और कश्मीर में डोगरा फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने पर्यटकों पर आतंकी हमले की निंदा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

श्रीनगर हवाई अड्डे पर लाए गए शव

पहलगाम आतंकवादी हमले (Kashmir Terror Attack) के पीड़ितों के पार्थिव शरीर उनके संबंधित राज्यों में भेजने के लिए श्रीनगर हवाई अड्डे पर लाए गए।

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल और जम्मू-कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने श्रीनगर में पहलगाम आतंकी हमले के मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।

मृतकों के परिवार के लिए मुआवजे का एलान

जम्मू-कश्मीर सरकार ने पहलगाम हमले में मारे गए हर एक मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को दो लाख रुपये और घायलों को एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

पोस्टमार्टम के साथ बाकी औपचारिकताएं पूरी

पहलगाम में आतंकी हमले में रायपुर निवासी कारोबारी दिनेश मिरानिया की मौत पर रायपुर के कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने कहा, “परिवार के साथ वहां पर प्रशासन से लोग मौजूद हैं। पोस्टमार्टम के साथ बाकी औपचारिकताएं पूर्ण हो गई हैं। कुछ समय बाद उड़ान के जरिए उन्हें (पीड़ित परिवार और मृतक के शव को) दिल्ली लाया जाएगा, हम प्रशासन और परिवार दोनों से संपर्क बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री का निर्देश है कि इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ प्रशासन और सरकार पूरा सहयोग करे… परिवार के साथ हम लगातार संपर्क में है।”

‘वे करीब आठ दिन पहले पैकेज टूर पर गए थे’

शिवमोगा निवासी मंजूनाथ राव की पहलगाम आतंकी हमले में मौत हो गई। उनके मामा माधव मूर्ति कहते हैं, “मंजूनाथ उनके रिश्तेदार हैं। उनके बेटे ने दूसरी पीयू परीक्षा में 98 फीसदी अंक प्राप्त किए थे, इसलिए वे अपने परिवार को जम्मू-कश्मीर ले गए। शिवमोगा के सांसद, विधायक और आरएसएस नेताओं सहित कई अन्य लोग उनके पार्थिव शरीर को लाने की कोशिश कर रहे हैं। वे करीब आठ दिन पहले पैकेज टूर पर गए थे। जब वे पानीपुरी खा रहे थे, तो आतंकवादियों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने उनकी पत्नी और बेटे से कहा कि ‘जाओ और मोदीजी को यह बताओ’। ऐसे किसी भी हमले में किसी को खोना अच्छा नहीं है।”

आतंकवादी हमले के मद्देनजर जम्मू में सुरक्षा बढ़ी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर जम्मू में सुरक्षा बढ़ा दी गई। पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए बंद का सामूहिक आह्वान किया गया है।

Badri-Kedar Dham : चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की संख्या को 10 प्रतिशत बढ़ाया गया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments