Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयJD Vance India Visit : अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस परिवार के साथ...

JD Vance India Visit : अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस परिवार के साथ चार दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे

 dipr

JD Vance India Visit : अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सोमवार को अपने परिवार के साथ चार दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वेंस और उनके परिवार के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन करेंगे। इससे पहले वेंस अपने परिवार के साथ अक्षरधाम मंदिर जाएंगे। इसके अलावा वह आगरा और जयपुर की यात्रा भी करेंगे।

Rahul Gandhi Visit US : राहुल गांधी दो दिन के अमेरिका दौरे पर, विदेशी जमीन से ECI की मंशा पर जताया संदेह

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत पहुंचे

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत पहुंच (JD Vance India Visit) गए हैं। संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के उपराष्ट्रपति के साथ द्वितीय महिला उषा वेंस के साथ पालम हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उनका स्वागत किया।

90 दिन के स्थगन के बीच समझौते की कोशिश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो अप्रैल को अमेरिका के सभी कारोबारी साझेदारों पर जवाबी टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। हालांकि बाद में ट्रंप ने चीन को छोड़कर अन्य सभी देशों पर लगाए गए टैरिफ को 90 दिन के लिए स्थगित कर दिया। इसके बाद से ही अमेरिकी नेता अलग-अलग देशों के साथ बातचीत कर द्विपक्षीय समझौतों के जरिये इस मुद्दे को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं।

जयपुर व आगरा भी जाएंगे वेंस

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति सोमवार को दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर जाएंगे। अगले दिन वह जयपुर जाएंगे, जहां वह और उनकी पत्नी उषा वेंस यूनेस्को की वैश्विक धरोहर में शामिल आमेर किला समेत कई ऐतिहासिक इमारतों को देखेंगे। 23 अप्रैल की सुबह वेंस परिवार के साथ आगरा में ताजमहल का दीदार करेंगे। उसी शाम वेंस आगरा से वापस जयपुर जाएंगे और अगले दिन 24 अप्रैल की सुबह अमेरिका रवाना होंगे।

दोनों देशों में संबंधों को और बेहतर बनाने पर फोकस

पीएम मोदी व वेंस के बीच बैठक में समझौते को जल्द अंतिम रूप देने के साथ दोनों देशों में संबंधों को और बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। वेंस के साथ पेंटागन व विदेश विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे, जबकि भारत की ओर से विदेश मंत्री एस. जयशंकर, एनएसए अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अमेरिका में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा शिरकत करेंगे।

द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा

जेडी वेंस की पहली भारत यात्रा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत समेत लगभग 60 देशों पर जवाबी टैरिफ लगाने और फिर उस पर रोक लगाने के कुछ सप्ताह में हो रही है। भारत और अमेरिका, टैरिफ व बाजार पहुंच समेत विभिन्न मुद्दों का हल निकालने के लिए लगातार द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा कर रहे हैं।

Uttarakhand Board Result : फेल छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण होने के लिए मिलेंगे अब तीन मौके

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments