Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयPM Modi Varanasi Visit : हर- हर महादेव के साथ पीएम का...

PM Modi Varanasi Visit : हर- हर महादेव के साथ पीएम का संबोधन शुरू, 39 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी

 dipr

PM Modi Varanasi Visit :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने के बाद पहली बार शुक्रवार सुबह काशी पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से मेंहदीगंज स्थित जनसभा स्थल पहुंचे। यहां 39 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी।

Tahawwur Rana news : आज विशेष टीम मुंबई हमले के आतंकी तहव्वुर राणा से करेगी पूछताछ

पीएम ने तीन बुजुर्गों को दिया आयुष्मान कार्ड

प्रधानमंत्री मोदी ने तीन जीआई उत्पादों को प्रमाणपत्र और 70 वर्ष से अधिक आयु के तीन बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड दिया। पीएम के हाथों प्रमाणपत्र पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।

सीएम ने पीएम मोदी का जताया आभार (PM Modi Varanasi Visit)

सीएम योगी ने काशी में पीएम मोदी का स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान कहा कि काशी में आज आपके कर कमल से लगभग 4000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास आपके द्वारा प्रदान की जा रही है। इसके लिए आपका हृदय से धन्यवाद। काशी में और उत्तर प्रदेश के प्रोडक्ट को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया।

पीएम ने अधिकारियों से ली सामूहिक दुष्कर्म घटना की जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलिस आयुक्त, मंडल आयुक्त और जिलाधिकारी से पिछले दिनों शहर में सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने सभी दोषियों को चिह्नित करते हुए उन पर कड़ी कार्रवाई करने हेतु और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो इसके लिए निर्देशित किया।

50वें दौरे पर काशी पहुंचे प्रधानमंत्री 3884.18 करोड़ रुपये की 44 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें 1629.13 करोड़ की 19 परियोजनाओं का उद्घाटन और 2255.05 करोड़ की 25 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। बनास (अमूल) से जुड़े प्रदेश के लाखों दुग्ध उत्पादक किसानों को 106 करोड़ रुपये का बोनस भी देंगे।

Ban New Liquor shops : प्रदेश में शराब की नई दुकानें खोलने पर रोक, CM ने दिए निर्देश

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments