Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डचटख धूप से हुई दिन की शुरुआत, आज भी सताएगी गर्मी, कल...

चटख धूप से हुई दिन की शुरुआत, आज भी सताएगी गर्मी, कल से बदलेगा मौसम

 dipr

उत्तराखंड में अप्रैल की शुरुआत चटक गर्मी के साथ हुई है। आज भी दिन की शुरुआत चटख धू से हुई। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेशभर में गर्मी आज भी परेशान करेगी। हालांकि कल (आठ अप्रैल) से प्रदेशभर में मौसम बदलने के आसार हैं। इसके चलते गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमाना के अनुसार सात अप्रैल को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। दून की बात करें तो यहां का अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना है।

आने वाले दिनों में आठ से 10 अप्रैल तक मौसम बिगड़ने के आसार हैं। प्रदेशभर के अधिकतर हिस्से में बिजली चमकने के साथ कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments